बरेली में तीसरे दिन रुक गया बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, वापस लौटी BDA की टीम

Updated on 04-12-2025 05:49 PM
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली सूफी टोला में गुड मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत बारातघरों पर पिछले दो दिनों से चल रही बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की बुलडोजर कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। गुरुवार को ध्वस्तीकरण के तीसरे दिन जैसे ही याचिकाकर्ताओं की ओर से पहुंचे वकील ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अधिकारियों को दिखाए, बीडीए टीम बुलडोजर समेत कार्रवाई रोके बिना लौट गई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने की अनुमति दी है और साथ ही सात दिन की अंतरिम सुरक्षा भी प्रदान की है।

सुप्रीम कोर्ट की ने की टिप्पणी

बारातघर संचालक फरहत जहां की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने साफ किया कि वह इस याचिका पर प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई नहीं करना चाहता, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिकाकर्ता हाई कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट में त्वरित सुनवाई की मांग कर सकते हैं। वे यह भी उल्लेख करें कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
याचिका में बताया गया है कि निर्माण का कुछ हिस्सा पहले ही तोड़ा जा चुका है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने सात दिन का संरक्षण दिया ताकि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट में राहत मांग सकें।

आदेश आते ही रुकी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत के आदेश दिखाए जाने के बाद बीडीए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई रोक दी। टीम बिना कोई और कदम उठाए बुलडोजर वापस ले गई। आदेश के अनुसार, अगले सात दिनों तक बीडीए किसी भी तरह का ध्वस्तीकरण नहीं कर सकेगा। 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई तेज की थी और इसके साथ ही अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर ऐक्शन भी शुरू हुआ।
बीडीए ने पिछले दो दिनों में मौलाना तौकीर रजा के करीबी एवं सपा नेता सरफराज वली खां के गुड मैरिज हॉल और राशिद खान के एवान-ए-फरहत हॉल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इससे पहले एक शादी हॉल की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को हटाया गया था। बुधवार शाम तक कथित अवैध निर्माण का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज कर दिया गया था।

बीडीए उपाध्यक्ष ने की कार्रवाई

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन ने बुधवार को कहा था कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद फिलहाल इस पर रोक लग गई है। याचिकाकर्ता अब इस मामले में सात दिन के भीतर हाई कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल करेंगे। हाई कोर्ट का निर्णय आने तक बीडीए को कोई नई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश हैं। मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.