युवक को अगवा कर लूट के मामले का पर्दाफाश, किडनी निकालने की धमकी देकर बदमाशों ने की थी वारदात

Updated on 06-02-2024 11:44 AM

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लुटेरों ने किडनी निकालने की धमकी देकर युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कार एवं हथियार बरामद किए हैं।

ऐसे की वारदात

पुलिस के मुताबिक अवधपुरी के जगदंबा आर्केट में रहने वाले अथर्व शर्मा 26 जनवरी को रात नौ बजे दंगल जिम के सामने खड़े थे। तभी एक कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया और पहले फोन पे के माध्यम से एक हजार 800 रुपये खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद किडनी निकालकर बेचने की धमकी देकर 73 हजार रुपये फिर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपित उसको रात तीन बजे खजूरी गांव के पास पीरिया चौराहा पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

रेलवे अधिकारी की कार से की थी लूट

पुलिस ने घटना में शामिल कार का पता लगाते हुए उसके चालक की पहचान सुभाष के रूप में की, जो कि घटना के दूसरे दिन से काम छोड़कर चला गया था। मुखबिरों से सूचना मिली कि वह उज्जैन दर्शन करने गया है। इससे पुलिस टीम ने उसके आते ही घेराबंदी कर सुभाष कालोनी सी सेक्टर से धर दबोचा। पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने तीन साथी राजीव, सचिन और मयूर के साथ अपहरण कर लूट करने की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित रेलवे अधिकारी की कार चलाता है, घटना में प्रयुक्त कार भी यही थी। आरोपितों ने लूट की राशि का महादेव एप एवं 91 क्लब की आइडी में पाइंट खरीदने में उपयोग किया। पुलिस को जांच में पता चला कि लूट की राशि अलवर राजस्थान के खातों में भेजी गई है। इस वजह से पुलिस ने उक्त खातों को फ्रीज कराया है। खाते में प्रतिदिन लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.