कोख में ही हो गई थी बच्चे की मौत, जानिए सायरा बानो और दिलीप कुमार की क्‍यों नहीं कोई औलाद

Updated on 23-08-2023 02:13 PM
सायरा बानो। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की बेहतरीन अदाकारा। एक्ट्रेस मां और फिल्मेकर पिता के घर जन्मीं, लेकिन विदेश में पढ़ीं। बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का हठ और 8 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार से शादी करने की जिद। तब मां ने इस बात को हंसी में टाल दिया, लेकिन उनको क्या पता था कि जब बेटी 22 साल की होगी, तब उसकी ये बात सच साबित होगी और वो 44 साल के दिलीप कुमार की जीवनसंगिनी बन जाएगी। दिलीप से सायरा कितनी मोहब्बत करती थीं, ये बात जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो दिलीप कुमार की नजर उतारती थीं। उनका सदका करती थीं। दिलीप भी उन पर कम जान नहीं छिड़कते थे। चाहे दूसरी शादी करके सायरा के पास वापस लौट आना हो या बच्चा नहीं करने का फैसला लेना हो, उन्होंने हर कदम पर सायरा का ध्यान रखा। आइये आपको आज सायरा के 79वें जन्मदिन पर उनके उस फैसले के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। वो एक्ट्रेस नसीम बानो और प्रोड्यूसर मियां एहसान-उल-हक के घर जन्मी थीं। उनका एक भाई है, जिसका नाम सुल्तान अहमद है। वो उनसे पांच साल बड़े हैं।
16 साल की उम्र में डेब्यू
सायरा जब 16 साल की थीं, तब उन्होंने 1960 में हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने शम्मी कपूर संग 'जंगली' फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी रोमांटिक हीरोइन की छवि बनी और उन्होंने कई लव स्टोरीज वाली फिल्मों में एक्टिंग की।

सायरा की फिल्में
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्मों में नजर आईं और बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। उन्होंने 'शागिर्द', 'दीवाना', 'ब्लफ मास्टर', 'पड़ोसन', 'हेरा फेरी', 'बैराग' और 'फैसला' जैसी फिल्मों में काम किया।

22 साल की सायरा ने 44 के दिलीप से की थी शादी
सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 को शादी की थी। उस समय सायरा 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 के थे। उम्र के इस फासले के बाद भी दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए बेइंतहा प्यार था।


इसलिए नहीं है कोई औलाद
अपनी ऑटोबायोग्राफी 'दिलीप कुमार: द सबस्टेंस एंड द शैडो' में उन्होंने खुलासा किया कि साल 1972 में सायरा प्रेग्नेंट थीं, लेकिन 8वें महीने में ब्लडप्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की कोख में ही मौत हो गई थी। इसके बाद इसे भगवान की मर्जी मानते हुए उन्होंने दोबारा बच्चे पैदा करने की कोशिश नहीं की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.