कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Updated on 26-05-2026 12:45 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्य प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, साईन बोर्ड, रिफ्लेक्टर तथा हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के अन्य प्रमुख मार्गों के सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की नियमित जांच कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है।

कलेक्टर ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने तथा हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और मृत्यु की संभावना को कम करने में हेलमेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, शराब पीकर वाहन चलाने से बचने और मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के संबंध में भी आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमित चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जिले मंट सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों, सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, जागरूकता कार्यक्रमों तथा प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.