दूरस्थ ग्राम बर्रेम व रेवली में कलेक्टर ने पीडीएस व्यवस्था का लिया जायजा

Updated on 12-06-2026 12:17 PM

दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान में उपस्थित रेवली एवं बर्रेम के ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए रेवली एवं बर्रेम के लगभग 350 राशन कार्डधारी परिवारों के लिए चार माह का अग्रिम राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राशन भंडारण, वितरण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी किसी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ तरुण देशमुख सहित मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.