कलेक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डौण्डी में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Updated on 04-01-2025 01:41 PM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरूवार 02 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं वेयर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम  राम कुमार सोनकर एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रस्तावित स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड में मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कुल संख्या, सामग्री वितरण एवं सामग्री संग्रहण केन्द्र, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड में कुल 174 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 की स्थिति में डौण्डी विकासखण्ड में कुल 80 हजार 386 मतदाता है। जिसमें से 38 हजार 818 पुरुष, 41 हजार 567 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल है। इसके साथ ही निर्वाचक नामावली 01 जनवरी 2025 से पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। श्री मण्डले ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्ड मुख्यायल डौण्डी में स्थित वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से वेयर हाउस के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने वेयर हाउस में 16 चक्का के गाड़ी को आसानी से प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु प्रवेश मार्ग का निर्माण सीधा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.