कलेक्टर ने कहा- आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें

Updated on 16-05-2026 02:45 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्रा में पेट्रोल डीजल की खरीदी अथवा इसका संग्रहण करना प्रारंभ नही करें, केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल/डीजल वाहनों में रखे।  ऑयल कम्पनियों के सेल्स ऑफिसर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल/डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति की हेतु लगातार व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन कार्यरत है। आवश्यकता, मांग अनुसार पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति लगातार की जा रही है। मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पम्पों को 24 घण्टे आपूर्ति के निर्देश दिये है।

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कहा कि, सभी व्यक्ति देशकाल की परिस्थिति अनुसार ईंधन का उपयोग करें। कोई भी धन कमाने के लालच में पेट्रोल डीजल का ज्यादा मात्रा का स्टॉक कर अधिक रेट में न बेचें, जिले में सभी व्यक्तियों को पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति हो इसका ध्यान रखें। कालाबाजारी नहीं करें, यदि कालाबाजारी करते हुए पकडे जायेंगे तो उनको बक्शा नहीं जाएगा। ऑयल कम्पनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जिले के पेट्रोल/डीजल पम्पों में आकस्मिक निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.