कोलंबिया-थाईलैंड युद्ध में अब नौसेना की एंट्री, समुद्र से भीषण गोलीबारी, हताहतों की संख्या में जबरदस्त इजाफा

Updated on 12-12-2025 12:58 PM
बैंकॉक: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हमले फिर से शुरू हो गए हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया में समिट के दौरान सुलह कराकर सीजफायर के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए थे, जो अब टूट गया है। दोनों देश हालिया हमले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सिन्हुआ ने थाईलैंड रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी के हवाले से बताया कि कंबोडिया के साथ सीमा पर चल रही झड़पों में नौ थाई सैनिक मारे गए हैं और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बड़ी संख्या में थाई नागरिक बेघर


झड़पों की वजह से लगभग 2,00,000 थाई आम लोगों को बेघर होना पड़ा है, जिन्होंने रिफ्यूजी कैंपों में पनाह ली है। सुरसंत ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि तीन रिफ्यूजी के मारे जाने की खबर है, और अब तक कुल 849 रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि थाईलैंड के साथ सीमा पर हुए नए झगड़े में कम से कम 10 कंबोडियाई आम नागरिक मारे गए हैं और 60 घायल हुए हैं।

कंबोडिया में 10 लोगों की मौत


कंबोडियन रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "10 आम नागरिक मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है और 60 आम नागरिक घायल हुए हैं। कंबोडिया-थाईलैंड बॉर्डर पर झगड़ा रविवार दोपहर से फिर से शुरू हो गया है और गुरुवार सुबह तक भी जारी रहा।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाई सेना ने कंबोडियाई इलाके में कई जगहों पर तोप के गोले दागे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं भी युद्ध में शामिल हुई हैं।

जमीन से लेकर समुद्र तक झड़पें जारी


इस बीच, करीब 200 हॉस्पिटल और क्लिनिक अलग-अलग स्तरों पर प्रभावित हुए हैं। थाईलैंड के दूसरे आर्मी एरिया कमांड ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि झड़पें अभी भी जारी हैं, और कंबोडियाई सेना थाईलैंड के उबोन रत्चथानी और सिसाकेट प्रांतों में कई जगहों पर फायरिंग कर रही है। युद्ध के लगातार विस्तार से संघर्ष लंबे समय तक खिंच सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.