भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 22-01-2024 12:37 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीर गेट (सोमवारा) स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का अंत कर उसके अहंकार को समाप्त कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित रामभक्तों को हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भजन कीर्तन भी सुने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की लाखों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। हम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह शुभ कार्य होने जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद श्री वीडी शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार सौम्या शर्मा और लता मुंशी ने भजनों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिकृति भेंट की


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.