शी ज‍िनपिंग के तरीकों से नहीं चलेगा देश चीनी राष्‍ट्रपति की पार्टी नेताओं ने उड़ाई धज्जियां, इसलिए जी20 से बनाई दूरी

Updated on 06-09-2023 02:24 PM
बीजिंग: चीन के हालात इस समय ठीक नहीं हैं। एक तरफ देश की आर्थिक स्थिति मुश्किल में हैं तो दूसरी ओर राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग आलोचनाओं में घिरे हैं। अब एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले दिनों कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के कई सीनियर लीडर्स ने जिनपिंग को कड़ी फटकार लगाई है। जिस तरह से वह देश चला रहे हैं, उससे ये नेता काफी नाराज हैं। काफी समय तक चुप्‍पी साधने के बाद आखिरकार उन्‍होंने जिनपिंग को खूब खरी खोटी सुनाई है। सूत्रों ने कहा कि इस साल की सभा में पार्टी के रिटायर्ड बुजुर्गों के एक समूह ने शीर्ष नेता को उन तरीकों से फटकार लगाई, जो उन्होंने अभी तक नहीं अपनाए थे।

डांट के बाद दुखी
निक्‍केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग जो पार्टी के टॉप लीडर हैं, उन्‍होंने इस डांट के बाद अपने करीबियों के सामने निराशा भी जाहिर की है। जिनपिंग से बुजुर्ग नेताओं ने कहा कि अगर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल ऐसे ही चलती रही और कोई प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो फिर पार्टी जनता का समर्थन खो सकती है। इससे उनके शासन पर खतरा पैदा हो सकता है। सीनियर लीडर्स ने जिनपिंग को क्‍लीयर कर दिया कि वह और ज्‍यादा उथल-पुथल बर्दाशत नहीं कर सकते हैं।

जिनपिंग बोले, 'मैं क्‍या करूं'
बुजुर्गों से अप्रत्याशित रूप से कठोर आलोचना हासिल करने के बाद, जिनपिंग उन करीबी सहयोगियों के पास गए जिनकी वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं। जो जानकारी सामने आनी शुरू हुई है, उसके अनुसार, शी ने अपने तीन पूर्ववर्तियों, डेंग जियाओपिंग, जियांग और हू पर सारा दोष डालकर अपनी हताशा व्यक्त की। माना जाता है कि उन्होंने कहा, 'पिछले तीन नेता जो मसले छोड़ कर गए हैं उन सभी का भार उनके कंधों पर है। मैंने पिछला दशक उनसे निपटने में बिताया है लेकिन वे अनसुलझे हैं। क्या मैं दोषी हूं?' कहा जा रहा है कि जिनपिंग ने अपने सहयोगियों से यह भी कहा कि इन बचे हुए मुद्दों को हल करना उनका काम था।

सदम में पीएम ली

इस बयान ने उनके सहयोगियों को हिलाकर रख दिया है। सबसे ज्‍यादा सदमा पार्टी में जिनपिंग के बाद नंबर दो नेता प्रधानमंत्री ली कियांग हैं। ली एक ऐसी अर्थव्यवस्था के प्रभारी हैं जो इस समय सबसे ज्‍यादा खतरे में है। जिनपिंग भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह अपना चेहरा बचाने की कोशिशें कर रहे हैं। चीन की अर्थव्यवस्था और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, इसकी चर्चा सम्‍मेलन में हो सकती है। ऐसे में पीएम ली को भारत भेजा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.