टॉप आता था बेटी का क्लासमेट, जलन में महिला ने जहर देकर मारा

Updated on 05-09-2022 05:43 PM

स्कूलों में बच्चों के बीच कंपीटिशन होना आम बात है और उनके पैरेंट्स भी अकसर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि बच्चों के नंबर अच्छे आएं। लेकिन पुदुचेरी में प्रतिस्पर्धा का खौफनाक केस सामने आया है, जहां एक छात्रा की मां ने बच्ची के क्लासमेट को जहर देकर मार डाला। महिला इस बात से चिढ़ती थी कि वह लड़का हमेशा अकादमिक और एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में टॉप करता था और उसकी बेटी पीछे रह जाती थी। दोनों बच्चे 8वीं क्लास में पढ़ते थे। महिला शुक्रवार को बच्चों के स्कूल पहुंची थी और एक वॉचमैन से कहा कि वह मणिकंदन की मां हैं। महिला ने वॉचमैन को दो बोतल सॉफ्ट ड्रिंक्स देते हुए कहा कि इसे मेरे बेटे को दे देना। कल्चरल इवेंट में शामिल होने के बाद वॉचमैन ने वे बोतलें मणिकंदन को दे दी थीं। 

छात्र ने यह सोचते हुए उन ड्रिंक्स को पी लिया था कि उन्हें उनकी मां ने भेजा है। लेकिन घर पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लग गईं। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए और इलाज के बाद घर ले जाया गया। लेकिन शनिवार को वह फिर से बीमार पड़ गया और रात में उसे सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। लेकिन मौत से पहले मणिकंदन ने मां को बताया था कि उसने वह सॉफ्ट ड्रिंक्स पी थी, जो वह वॉचमैन को दे आई थी। इस पर मां को लगा कि कुछ गड़बड़ी हुई और फिर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

एसएसपी लोकेश्वर ने बताया कि पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पता चला कि सग्यारानी ने ही यह ड्रिंक्स दी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पुलिस ने बताया कि महिला ने सॉफ्ट ड्रिंक्स में कुछ ऐसा मिला दिया था, जिससे छात्र को डायरिया की शिकायत हो गई और वह लगातार उल्टियां करने लगा गया। इस मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए कि आखिर एक महिला महज स्कूल की प्रतिस्पर्धा के चलते कैसे किसी बच्चे की जान ले सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.