जंगली हाथियों की मौत खड़ा हुआ नया विवाद, कृषि, वन और पशु चिकित्सा विभाग ने दी अलग-अलग राय, जानें

Updated on 15-11-2024 11:47 AM
उमरियाः जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बीते दिनों हुई जंगली हाथियों की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों से लेकर जानकार और कृषि,वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कोदो खाने से मौत को लेकर संशय व्यक्त किया है। इसके साथ ही अलग अलग राय होने के बाद से जांच रिपोर्ट सहित बांधवगढ़ प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


मामला है बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई 10 जंगली हाथियों की मौत का, जिनकी मौत को लेकर हर रोज नये बयान सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में कृषि विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने अपने बयान जारी किये हैं। इनके बयानों के बाद बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हलचल मच गई है।

बुद्धिमान हाथी कैसे मर सकते हैं


अगर किसानों की बात करें तो उनका मानना है कि कोदो खाने से जब इंसान, मवेशी नहीं मरते तो बुद्धिमान हाथी कभी नहीं मर सकता है। वहीं, कृषि विभाग ने बताया है कि अगर कोदो फसल में फंगस लगी थी तो यह बात वन विभाग ने नहीं बताई। रही बात बात रिपोर्ट की तो वह बांधवगढ़ प्रबंधन ही जाने। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग के डाक्टर का मानना है कि तमाम रिपोर्ट में हाथियों की मौत कोदो खाने से होना बताया जा रहा है, परंतु हाथी का मरना कहीं न कहीं संशय पैदा कर रहा है।

क्या बोले किसान


किसान झल्लू चौधरी का कहना है कि हाथी खितौली तरफ मरे हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ है। हम तो दसों दिन भगाते हैं, रोज खाते हैं। एक भी मवेशी नहीं मरते। अभी वो बगल के खेत मे चरा रहा है, हमारे खेत मे जबर्दस्ती मवेशी घुसा रहा है तो हम मना किये हैं कि यहां न लाओ। हाथियों की मौत को लेकर दूसरे किसान सुरजन सिंह का कहना है कि हाथी की मौत कोदो खाने से नहीं होगी, अधिक खा लें तो हम नहीं जानते हैं।

कृषि विभाग ने दी अपनी राय


इस मामले में जब उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मराबी से बात किया गया तो उनका कहना है कि हाथियों की मौत का कारण कोदो की फसल का होना बताया जा रहा है। पर कोई देखा नहीं है कि उसमें फफूंद लगा था या नहीं। वैज्ञानिकों ने बताया गया है कि पौधों की फसल यदि गीली है और उसको काट कर ढेरी लगा दी जाय। इसके बाद पानी बरसे और उसमें धूप लगे तो ऐसी स्थिति में उसमें फंफूद लगती है। वो भी फसल के अंदर जो नमी रहती है उसके कारण।

किसी ने खाते नहीं देखा


उप संचालक ने कहा कि किसान ने भी नहीं देखा और फारेस्ट वालों ने भी नही देखा कि वहां ढेर लगा था या नहीं लगा था। यदि किसान ढेर लगा कर रखे थे तो हाथी ने उसको खाया इस बात को बताने वाला कोई नहीं है तो हम यह नहीं कह सकते हैं कि कोदो की फसल को ही खाने से हुई है। हम उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहेंगे।

पशु संचालक ने दिया ये बयान


वहीं, इस मामले में जब उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ के के पाण्डेय से बात की गई तो उनका कहना कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि फारेस्ट वालों ने पब्लिक को बताया कि कोदो की फसल खाये हैं तो फंगल इंफेक्शन होने से मर गए। जितनी जगह सैम्पल जांच के लिए भेजी गई, उसमें बताया गया है कि कोदो खाने से जो एसिड बनता है, फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। फंगल इंस्पेक्शन से जो एसिड बनता है उसको सीपीए बोलते है। उससे मौत होना बताया गया है।

मात्रा पर करता है निर्भर


जब पांडेय से पूछा गया कि ग्रामीण कहते हैं कि गाय-बैल खाते हैं तो उनकी मौत नहीं होती है। इस उन्होंने कहा कि गाय-बैल कितना खाते हैं। वैसे कुछ गाय बैल में थोड़ा बहुत प्रॉब्लम होती है पर उसकी मात्र पर निर्भर करता है, कितनी मात्रा में खाए। कौन सा कोदो फंगल इन्फेक्टेड था या नही था। इंफेक्शन यदि नहीं था तो कोदो से मौत नहीं होगी। मौत फंगस से होती है कोदो से नहीं होती है।

गौरतलब है कि यदि उप संचालक कृषि की बात मान लें तो किसानों की कोदो की फसल खेत में खड़ी थी और खड़ी फसल में कभी फंगस नहीं लगती है। इससे लगता है कि हाथी किसी अन्य घटना के शिकार हुए और उनकी मौत हुई। वहीं, वन विभाग अपनी कमी छिपाने के लिए आनन फानन में किसानों की खड़ी फसल को जोतवा कर जलवा दिया। ताकि कोई साक्ष्य ही नहीं बचे और पीएम के मोटे अनाज को बढ़ावा देने के सपने को चकनाचूर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.