प्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर भी होगी चर्चा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 01-07-2024 06:19 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के लघु उद्यमियों की सहायता के लिए राज्य शासन तत्पर है।लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इस माह जबलपुर में हो रही समिट में उद्योग के नवीन क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रण दिया जाएगा। खनन आधारित उद्योगों, ग्रामीण कुटीर उद्योगों और रेडीमेंट गारमेंट उद्योग के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए क्षेत्र चिन्हित कर लघु उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनडी टीवी चैनल की ओर से स्थानीय होटल मैरियट में एमएसएमई समिट एवं उद्यमियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर चैनल की तरफ से स्थानीय संपादक श्री अनुराग द्वारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एक समय उन्होंने उज्जैन में चाय-नाश्ते की होटल का संचालन करते हुए एक व्यवसायी की भूमिका निभाई है। किसी भी कार्य व्यवसाय को परिश्रम और संयम के साथ साफ-सुथरे ढंग से संचालित कर आत्मनिर्भर होने की भावना किसी भी व्यवसायी या उद्यमी को जीवन में सफलताएं दिलवाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मंत्रीगण द्वारा आयकर की राशि जमा किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आज विधानसभा में राज्य सरकार के इस निर्णय का सदस्यों द्वारा मेजें थपथपाकर स्वागत किया गया। स्पीकर श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विशेष उल्लेख कर इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं भी इनकम टैक्स खुद जमा करने के संकल्प से अवगत करवाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे भी अपना आयकर स्वयं जमा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में टोल नाकों से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसी तरह एक महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदेश में पेपर लीक के मामलों में दोषी व्यक्ति को दस वर्ष की सजा का निर्णय लिया गया है। विधान सभा में किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सदैव चर्चा के लिए तैयार हैं। माननीय सदस्यों द्वारा संयम और मर्यादा से सभी नियमों के पालन के प्रति गंभीर रहते हुए व्यवहार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एमएसएमई समिट में श्री राहुल पांडे, श्री रोहित सोमानी, श्री अर्पित जैन और अन्य उद्यमियों का सम्मान किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.