जो भी शूट हुआ, सब डिलीट करना चाहते हैं 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर, इस साल नहीं रिलीज होगी फिल्म!

Updated on 04-04-2023 09:00 PM
'पुष्पा' के डायलॉग्स हों या फिर गाने, इस साउथ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसे सुकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया था। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद हासिल सहित कई स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की थी। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी और अब फैंस बेसब्र होकर इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। पहले बताया जा रहा था कि 'पुष्पा 2' इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज होगी, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे फैंस को धक्का जरूर लगेगा, क्योंकि 'पुष्पा' के अगले पार्ट की शूटिंग रुक गई और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। अब ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी!
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' (Pushpa 2 Shooting Stopped) की शूटिंग को अचानक रोक दिया गया है। इस कारण Pushpa: The Rule को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसकी वजह खुद डायरेक्टर सुकुमार हैं। बताया जा रहा है कि अब तक जो कुछ भी शूट हुआ है, फिल्ममेकर उसके रिजल्ट से खुश नहीं हैं। Vizag में महीनों के लंबे शेड्यूल के बाद शूटिंग रोक दी गई थी, जो अब तक शुरू नहीं हुई है और इस पर कोई अपडेट भी सामने नहीं आया है।

अब तक जो भी शूट हुआ, उसे डिलीट करना चाहते हैं डायरेक्टर!

रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि चूंकि डायरेक्टर Sukumar रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए अब 8 अप्रैल को 'पुष्पा 2' का टीजर भी नहीं रिलीज होगा। इसी दिन अल्लू अर्जुन का बर्थडे है और ये कहा जा रहा था कि इस खास दिन पर फिल्म की झलक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकुमार एक बार फिर से कंटेंट को फिर से शूट करने पर ध्यान देना चाहते हैं और अब तक जो कुछ भी शूट किया है, उसे डिलीट करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.