'एनिमल' ने एक दिसंबर को बंपर कमाई के साथ ओपनिंग की थी, और कुछ दिन में ही शाहरुख खान की 'जवान' से लेकर सनी देओल की 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया था, पर अब यह सुस्त पड़ गई है। अब हर दिन 'एनिमल' की कमाई घट रही है। 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो इसने और भी कम कमाई की। वहीं विक्की कौशल स्टारर मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी बदहाल स्थिति में है। हालांकि अच्छी बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस को देखते हुए दूसरे बुधवार को इसकी कमाई में कुछ खास गिरावट नहीं आई।
'एनिमल' और 'सैम बहादुर' का 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा और अब तक कुल कितना कलेक्शन हो चुका है, इस रिपोर्ट में जानिए:
Animal Collection Day 13
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' ने 13वें दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये ही कमाए। 11वें और 12वें दिन की तुलना में यह कमाई 13वे दिन 19.42 पर्सेंट नीचे गिर गई। अब फिल्म को 500 करोड़ कमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म अभी तक 13 दिनों में देशभर में 468.09 करोड़ कमा चुकी है। इसमें फिल्म ने हिंदी भाषा से 423.24 करोड़, तेलुगू भाषा से 40.4 करोड़, तमिल से 3.73 करोड़, कन्नड़ भाषा से 58 लाख और मलयालम भाषा से सिर्फ 14 लाख रुपये कमाए।
Animal Worldwide Collection:
'एनिमल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 13 दिनों में 772.00 करोड़ कमा लिए हैं, जबकि ओवरसीज का कलेक्शन 214.10 करोड़ है। वहीं देशभर में इसने 13 दिन में 557.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म जल्द ही 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली हैं, वहीं देशभर में यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। हालांकि वहां तक पहुंचने के लिए इसे स्पीड दिखानी होगी।
Sam Bahadur Collection Day 13
अब बात 'सैम बहादुर' की कमाई की। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की कमाई भी 13वें दिन थोड़ी सी गिरी है, पर यह गिरावट उतनी नहीं है, जितनी कि 'एनिमल' की रही। 12वें दिन 'सैम बहादुर' ने 2.45 करोड़ कमाए थे और 13वें दिन यह आंकड़ा 2.15 करोड़ पर जा पहुंचा। इस तरह 'सैम बहादुर' ने अभी तक देशभर में 63.30 करोड़ कमा लिए हैं। यह 100 करोड़ के क्लब से अभी काफी दूर है।