बॉक्स ऑफिस पर नीचे गिरती 'जवान' की कमाई को नैशनल डे पर मिलेगा बम्पर फायदा, 'फुकरे 3' भी दिखा रही दम

Updated on 13-10-2023 02:49 PM
शाहरुख खान और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'जवान' की कमाई अब धीरे-धीरे लगातार घट रही है। हालांकि, 36 दिन बाद भी फिल्म कमाई की उस रफ्तार में है, जिससे नई-नई हालिया रिलीज कई फिल्में पीछे रह गई हैं। ओवरऑल कमाई की बात करें तो 'जवान' ने खूब झंडे गाड़े हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई बड़ी फिल्मों के रेकॉर्ड तोड़कर नए रेकॉर्ड बना डाले हैं। फिल्म ने 36वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है और उम्मीद है कि आज 37वें दिन भी नैशनल सिनेमा डे के मौके पर फिल्म बिजनेस के मामले में बवाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं 15 दिन पहले 28 सितम्बर को रिलीज हुई 'फुकरे 3' बॉक्स ऑफिस पर लगातार झूमती दिख रही है।

करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में तैयार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब इतिहास रचा है। फिल्म ने 75 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही नया इतिहाच रचा है। वहीं फिल्म 36 दिनों में 627.42 करोड़ रुपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर डाली है। अपने पांचवें गुरुवार को यानी 36वें दिन फिल्म ने करीब 76 लाख रुपये की कमाई कर डाली है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 2.96 करोड़ रुपये कमाए थे और सोमवार से इसकी कमाई 94 लाख रुपये की कमाई की। मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने 88 करोड़ रुपये कमाए।

35 दिनों में 1122 करोड़ रुपये की कमाई

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 35 दिनों में 1122.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 35 दिनों में इंडिया में 744.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो इसने सारे रेकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं।

15 दिनों में 'फुकरे 3' ने 81 करोड़ से अधिक की कमाई

28 सितम्बर को रिलीज हुई 'फुकरे 3' करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी थी और फिल्म अब वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से पार कर चुकी है। मृगदीप सिंह लांबा पुलकित सम्राट , वरुण शर्मा , मनजोत सिंह , ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ने 15वें दिन 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म मे 15 दिनों में 81.24 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'जवान' और 'फुकरे 3' दोनों को शानदार फायदा मिल सकता है

आज शुक्रवार 13 सितम्बर को नैशनल डे पर उम्मीद जताई जा रही हैं कि 'जवान' और 'फुकरे 3' दोनों को शानदार फायदा मिल सकता है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए इस वक्त सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.