पृथ्वी मात्र मनुष्यों की ही नहीं, अन्य प्राणी भी हैं बराबर के साझेदार

Updated on 05-10-2022 04:47 PM

भोपाल
विश्व पशु कल्याण दिवस पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा है कि प्राणी मात्र के साथ दया और प्रेम का भाव रखें। पर्यावरण संतुलन में पशु-पक्षियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पृथ्वी केवल मनुष्यों की ही नहीं, अन्य प्राणी भी इसके बराबर के साझेदार हैं।

मंत्री पटेल ने कहा कि विश्व पशु दिवस का उद्देश्य, पशु कल्याण मानकों में सुधार लाना और जन-साधारण में पशुओं के प्रति संवेदना उत्पन्न करना है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं के साथ प्रेम और घर के सदस्यों जैसा संबंध रखें। अक्सर देखा जाता है कि गाय अनुपयोगी होने पर लोग लावारिस अवस्था में सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं और गाय एवं वाहन चालक, दोनों के ही प्राणों की क्षति होती है।

मंत्री पटेल ने पशुपालकों से कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में लम्पी चर्मरोग को रोकने के लिये वैक्सीन उपलब्ध हो चुका है। टीकाकरण युद्ध स्तर पर जारी है। आप भी अपने गौ-वंश के स्वास्थ्य और स्थल की साफ-सफाई का भरपूर ध्यान रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.