प्रदेश में शनिवार 26 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, सर्द हवा से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Updated on 25-11-2022 04:12 PM

भोपाल

 मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह से प्रदेश में ठण्ड पड़ेगी। विभाग के पूर्वानुमान के माने तो अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि नवंबर के अंत तक मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र निर्मित होने की वजह से कुछ क्षेत्रों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा जबलपुर सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।


मौसम विभाग की माने तो हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ी है। दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहेगा जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 25 नवंबर के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।


रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात भी हो गए हैं। पिछले दिनों इस का अलर्ट जारी किया गया था। अब दिन के औसत तापमान 29 डिग्री से नीचे देखा जा रहा है। 25 के बाद सुबह और शाम की ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में पारा और नीचे जाएगा।


मौसम प्रणाली


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो वर्तमान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर 25 नवंबर तक रहेगा। शुष्क मौसम बना रहेगा। ईरान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। वहीँ बंगाल की कड़ी में आज से निम्न दबाव बनने की सम्भावना है।


इन जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे


इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर बर्फ की चादर बिछ गई है।हिमालय की शीतलहर से मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड शुरू होगी। रात के तापमान कम हो रहे हैं। छिंदवाड़ा जबलपुर खजुराहो उमरिया मलाजखंड बैतूल दतिया ग्वालियर रायसेन में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।


रविवार से शीतलहर का प्रभाव


मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो सबसे कम तापमान नौगांव में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंडी हवाओं का दौर मध्य प्रदेश में गहरा गया है। नई मौसम प्रणाली नहीं बनने की वजह से शीतलहर बढ़ेगी। रविवार से शीतलहर का प्रभाव तेजी से दिखेगा।

क्षेत्रों में तापमान


24 घंटे मौसम की बात करें 2 दिन का पारा 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। अधिकांश इलाके में तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। रात के न्यूनतम तापमान औसत से 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए हैं। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।


राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.