रिवाल्वर लेकर न्यू मार्केट पहुंचा अतिक्रमण अधिकारी, व्यापारियों ने लगाया धमकाने का आरोप, किया हंगामा

Updated on 27-06-2024 11:53 AM
 भोपाल। न्यू मार्केट में बुधवार को नगर निगम का अतिक्रमण अमला कार्रवाई करने पहुंचा। इस मौके पर न्यू मार्केट के व्यापारियों का निगम के अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के साथ रिवाल्वर लेकर आने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि न्यू मार्केट व्यापारी संघ के संरक्षक प्रकाश मीरचंदानी ने व्यापारियों के साथ जाकर टीटी नगर थाने में अतिक्रमण प्रभारी द्वारा धमकाने की शिकायत की। घटना बुधवार दोपहर करीब 02 बजे की है।व्यापारी प्रकाश मीरचंदानी का कहना है कि अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर घूम रहे थे । इससे मार्केट में व्यापारी और ग्राहकों में दहशत फैल गई। जबकि निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले के साथ पुलिस के जवान भी कार्रवाई में साथ रहते हैं तो इनको रिवाल्वर लेकर आने का क्या मकसद था?

व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण प्रभारी भदौरिया ने रिवाल्वर हवा में लहराई भी। उधर इस संबंध में शैलेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि यह मेरी व्यक्तिगत लाइसेंसी रिवाल्वर है। इसे मैं अपनी सुरक्षा के लिए साथ लेकर चलता हूं।
व्यापारियों के साथ हुए विवाद की जानकारी जब महापौर मालती राय को मिली तो उन्होंने पहले तो अतिक्रमण प्रभारी से बात की। इसके बाद उन्होंने निगमायुक्त हरेंद्र नारायन को फोन करके कहा कि इस मामले की जांच करें। ताकि जो भी उचित कार्रवाई हो] वह की जा सके। टीटी नगर थाने में दोनो ही पक्ष ने अपनी सफाई में आवेदन दिया है।

बाजार में कब्जा कराने का आरोप

प्रकाश मीरचंदानी का कहना है कि दुकानों के सामने फुटकर व्यापारियों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। इनको हटाने के बजाए अतिक्रमण प्रभारी दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त करते हैं। सड़क पर बैठकर व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती। क्योंकि इनके संरक्षण में ही मार्केट के अंदर सड़क पर फुटकर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है।

न्यू मार्केट में कब-कब हुए विवाद

नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले के साथ न्यू मार्केट में कई बार विवाद की स्थिति बनी है। देखा जाए तो इसकी शुरुआत सन् 2019 से हुई थी। जब फुटकर व्यापारियों ने कार्रवाई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया था। इसके कुछ समय बाद अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब को कार्रवाई के दौरान एक फुटकर व्यापारी ने थप्पड़ मार दिया था।

सन् 2022 में अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान का कार्रवाई के दौरान फुटकर व्यापारियों ने घेराव कर दिया था। एक बार एक फुटकर व्यापारी ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर अपना विरोध जताने की कोशिश की थी।

व्यापमं के जरिए हुई शैलेंद्र की भर्ती

नगर निगम में व्यापमं के जरिए शैलेंद्र सिंह भदौरिया की भर्ती हुई है। जानकारी के अनुसार महीने-दो महीने पहले इनकी भर्ती हुई है। शैलेंद्र आर्मी से रिटायर्ड हैं। इनका न्यू मार्केट में कार्रवाई के दौरान पहली बार व्यापारियों से साथ विवाद हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.