कार से भोपाल कलेक्टर ऑफिस पहुंचा परिवार, फिर गाड़ी में आग लगा उसकी छत पर चढ़कर जान देने की कोशिश

Updated on 22-01-2025 12:20 PM
भोपाल। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक सनसनीखेज घटना हुई। हौतम सिंह ने अपनी कार को कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य द्वार के सामने खड़ा कर करीब पौने एक बजे आग के हवाले कर दिया। इस घटना से परिसर में दहशत का माहौल बन गया।घटना के समय कलेक्ट्रेट के आसपास भीड़ थी। जैसे ही कार में आग लगी अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को आग लगाने के बाद हौतम सिंह जलती हुई कार की छत पर चढ़ गया, इससे पहले कि आग और फैलती कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डों ने उसे नीचे उतारा और मौके पर मौजूद लोगों को वहां से हटाया।

सरकारी वाहनों को तुरंत बाहर निकाला गया

इस दौरान पार्किंग में खड़े जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह और अन्य एसडीएम के सरकारी वाहनों को तुरंत बाहर निकाला। घटना के बाद कोहेफिजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हौतम सिंह, उसके भाई राय सिंह, मां शक्कर बाई और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए सभी को थाने ले जाया गया।

पुराना भूमि विवाद बना आगजनी का कारण

घटना के पीछे का कारण एक पुराना भूमि विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, अरेरा कालोनी निवासी शैलेंद्र पटेल ने 14 अक्टूबर 2010 में बरखेड़ा नाथू निवासी रघुनाथ सिंह से 13 एकड़ जमीन का एक करोड़ 28 लाख 50 हजार में एग्रीमेंट किया था।

अग्रिम भुगतान के तौर पर 10 लाख रुपये भी दिए गए थे। लेकिन, रघुनाथ सिंह ने राजस्व प्रकरण लंबित होने का हवाला देते हुए सीमांकन में देरी की। बाद में रघुनाथ सिंह की मृत्यु हो गई।

उनके वारिस पत्नी शक्कर बाई और पुत्र हौतम सिंह व राय सिंह ने इस केस को अदालत में लड़ना शुरू किया। निचली अदालत ने शैलेंद्र पटेल के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन मामला उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित है।

जनसुनवाई में दबाव बनाने का प्रयास

हौतम सिंह जनसुनवाई में अधिकारियों से मामले को सुलझाने की मांग करता रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

ऐसे प्रकरणों का समाधान न तो राजस्व अधिकारी कर सकते हैं और न ही जनसुनवाई में इसे सुना जा सकता है। इससे पहले भी हौतम सिंह ने तत्कालीन एसडीएम आकाश श्रीवास्तव पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

किसान परिवार के खिलाफ केस दर्ज

कलेक्टर कार्यालय में बिना अनुमति के वाहन अंदर ले जाकर आग लगाने के मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस ने किसान और स्वजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ अनाधिकृत प्रवेश कर आगजनी करने एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुदकमा दर्ज किया गया है।

हालांकि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक कलेक्टर कार्यालय के नाजिर एजाज की शिकायत पर थाने में केस दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-तीन शालिनी दीक्षित ने बताया कि आरोपित हौतम सिंह उसकी मां और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.