फैन ने रखा तब्बू के पेट पर हाथ तो एक्ट्रेस ने बिचकाया मुंह, सामने आया वीडियो तो लोगों ने लगाई क्लास

Updated on 26-03-2023 08:28 PM
बॉलीवुड एक्टर्स को देखने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। मगर अगर उन्हें उनको छूने का मौका मिल जाए तो फिर क्या बात है। हालांकि कई बार ऐसे में हादसे भी हो जाते हैं या फिर खुद स्टार्स ही इरिटेट हो जाते हैं। ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इससे मिलता जुलता ही वाकया हुआ दिल्ली में। जब वहां पहुंचे 'भोला' एक्टर अजय देवगन और तब्बू। दोनों को करीब से देख फैन्स बेकाबू हो गए। उसमें से तो कुछ तो एक्टर्स से मिलने का मौका भी मिला। जिसका वीडियो सामने भी आया है उसमें एक्ट्रेस फैन से मिलने के दौरान थोड़ा अनकम्फर्टेबल दिख रही हैं। जिसके बाद लोगों ने काफी भला-बुरा कहा है।

दरअसल, धर्मेंद्र शर्मा की डायरेक्टेड मूवी Bholaa आने वाले शुक्रवार यानी 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। उसी को प्रमोट करने के लिए तब्बू और अजय देवगन दिल्ली के पेसिफिक मॉल पहुंचे थे। यहां तब्बू और अजय ने लोगों के सवालों के जवाब दिए और फिर बाद में कुछ ने फोटो सेशन किया। इसी दौरान एक फैमिली ने भी इन दोनों स्टारकास्ट के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवाई। इसमें एक बच्ची थी। जिसने पहले अजय से चिपककर फोटो खिंचवाई। एक्टर ने आराम से बड़े प्यार से पोज दिया। उनको कोई आपत्ति नहीं हुई लेकिन जब उसने यही चीज तब्बू के साथ की तो उनका मुंह बन गया।

फैन के साथ तब्बू का वीडियो

बच्ची फैन तब्बू (Tabu) के पास जैसे ही गई तो उसने एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रख दिया। वो उनसे चिपककर फोटो क्लिक करवाना चाहती थी मगर उसके हाथ रखते ही एक्ट्रेस पीछे हो गईं। ऐसे रिएक्ट किया जैसे कि उन्हें लग गई हो। साथ ही उन्होंने अजीब-सा रिएक्शन भी दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस बच्ची का हाथ पकड़ा और हटाने के लिए कहा। नतीजन लड़की ने दो सेंटीमीटर की दूरी पर खड़े होकर पोज दिया।

लोगों ने की आलोचना

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ गया। उन्होंने तब्बू को सुना दिया। एक यूजर ने लिखा- बहुत बहुत रूड तब्बू। मुझे नहीं पता था कि ऐसी है। पैसा जब सिर पर चढ़ जाए तो लोग अपने आप को पता नहीं क्या समझने लगते हैं। ये फैन्स की वजह से हैं। इसे कोई बताओ। एक ने कहा- मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने पकड़ा, तब्बू शायद पीछे की तरफ गिर गई। और बैलेंस बिगड़ गया। फैन एक्साइटेड थी इसीलिए उसने हाथ पेट पर रखा, जिसकी उम्मीद एक्ट्रेस को नहीं थी। एक ने कहा- वह बच्ची है। उसके एक्साइटमेंट में नहीं पता चला लेकिन तब्बू को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.