निर्दलीय महिला पार्षद शहनाज बानो का फॉर्महाउस जमींदोज, कब्जा बताकर प्रशासन ने चला दी JCB
Updated on
20-12-2025 01:14 PM
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में नगर पालिका की महिला निर्दलीय पार्षद के सरकारी रोड की भूमि पर बने फार्म हाउस के अवैध भूमि के हिस्से को प्रशासन ने JCB से ढहा दिया। शनिवार को जिला प्रशासन की नगर पालिका में निर्दलीय महिला पार्षद शहनाज बानों के पिपरई रोड स्थित फार्म हाउस पर कार्यवाही की।
इस दौरान तहसीलदार भारतेंदु यादव,SDOP विवेक शर्मा,PWD विभाग के अधिकारी सहित जनपद विभाग के सात राजस्व और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और महिला पार्षद के नाम पर फॉर्महाउस के रोड किनारे के हिस्से को सरकारी रोड में होना पाया गया जिस पर से कार्यवाही करते हुए फार्म हाउस की अवैध बाउंड्री वॉल और गेट सहित मकान के हिस्से को 2 जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
पूर्व में नोटिस भी हुआ था जारी
उल्लेखनीय कि उक्त मामले में तहसीलदार न्यायालय ने महिला पार्षद को सूचना पत्र क्रमांक 1257 दिनांक 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। निर्धारित दिनांक 18 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया था। शनिवार को चार विभागों के अधिकारी उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और सड़क के किनारे सरकारी जगह में बने अवैध हिस्सा मानकर तोड़ दिया गया।
पार्षद ने प्रशासन की कार्यवाही पर उठाए सवाल
उल्लेखनीय की अशोकनगर नगर पालिका परिषद में शहनाज बानो निर्दलीय पार्षद हैं। साथ ही उनके पुत्र राशिद खान चिन्ना भी निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। प्रशासन द्वारा उनके फार्म हाउस पर की गई कार्रवाई पर पार्षद राशिद खान चिन्ना द्वारा सवालिया निशान खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय उन्होंने यह जगह ली थी, उस समय नियम 35 फीट छोड़ने का था। उन्होंने 65 फीट छोड़कर फार्म हाउस का निर्माण किया है, तब भी प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया। यह प्रशासन की एक तरफा कार्रवाई है। ऐसे देखा जाए तो शहर में एक भी बिल्डिंग नहीं होगी, जो अतिक्रमण में न हो।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…