इस क्रिकेटर के पिता ने कहा- पता नहीं विश्व कप के बाद क्या होगा

Updated on 26-10-2022 06:19 PM

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप 2022 आखिरी मल्टी नेशन टी20 टूर्नामेंट हो सकता है, जिनमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी है। 37 साल के हो चुके दिनेश कार्तिक को लंबे समय के बाद टीम इंडिया में एक फिनिशर की भूमिका मिली है। इसे वह पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि उनके पिता कृष्ण कुमार पहली बार उनका मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।


दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्तिक को लाइव या फिर मैदान पर खेलते हुए नहीं देखते हैं। उनकी पत्नी भी ऐसा ही करती हैं, लेकिन अब पहली बार वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने बेटे को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देखेंगे। कृष्ण कुमार ने   कहा कि आगे पता नहीं क्या हो, इसलिए वे लाइव मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। 


कृष्ण कुमार मंगलवार 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने काफी समय के बाद अपने बेटे दिनेश कार्तिक को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि वे घरेलू क्रिकेट में कई बार कार्तिक को खेलते हुए देख चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने ऐसा नहीं किया है।  उन्होंने कहा, "मैं बहुत व्यवहारिक हूं। मैं यहां पर उनका मैच देखना चाहता हूं, क्योंकि आपको पता नहीं कि इस विश्व कप के बाद क्या परिस्थितियां होंगी। मैं लाइव मैच देखकर मनोरंजन करना चाहता हूं। मैं इसके बाद उनका मैच देखने के लिए मेलबर्न भी जाऊंगा।"  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.