वो फिल्म जिसमें जूनियर एनटीआर बने थे नन्हे राम, 3 हजार बच्चों की इस फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

Updated on 10-05-2023 08:55 PM
निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होते ही, सुर्खियों में आ गया। प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान से लेकर सनी सिंह जैसे स्टार्स से सजी 'आदिपुरुष' का ट्रेलर फिलहाल कुछ खास छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा है। उम्मीद करते हैं कि फिल्म में जरूर कुछ खास देखने को मिली। फिलहाल रामायण पर आधारित फिल्मों का जिक्र फिर शुरू हो पड़ा है। अब तक इस महाकाव्य पर कई सुपरहिट सीरियल्स से लेकर कई फिल्में भी बनी चुकी हैं। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं साउथ में भी तमाम दिग्गजों ने राम के रूप में काम किया और पॉपुलैरिटी हासिल की।

प्रभास से पहले सीनियर एनटीआर, नंदमुरी बालकृष्ण से लेकर राम चरण जैसे तेलुगू सुपरस्टार्स भी राम के रूप में दिख चुके हैं। इन दिग्गज सितारों को खूब पसंद भी किया गया था। अब देखना ये है कि प्रभास श्रीराम बनकर कैसा प्रभाव छोड़ते हैं?

घर में बाल राम बनकर छा गए थे जूनियर एनटीआर

लेकिन क्या आप जानते हैं जूनियर एनटीआर भी राम के रूप में नजर आ चुके हैं। जी हां, नन्हे jr NTR ने साल 1997 में 'बाल राम' का रोल प्ले किया था। चलिए नवभारत टाइम्स की Wow Wednesday सीरीज में आपको बताते हैं जूनियर एनटीआर की उस फिल्म के बारे में, जब वह राम बनकर घर-घर में छा गए। उनकी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले।

14 साल के जूनियर एनटीआर की फिल्म

जूनियर एनटीआर ने 14 साल की उम्र में भगवान राम का रोल अदा किया था। ये फिल्म था 'बाल रामायण'। जी हां, इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वह महज 14 साल के थे और उन्होंने लीड रोल प्ले किया गया था। नन्हे जूनियर एनटीआर को इस फिल्म में देख आप भी गदगद हो जाएंगे।

'रामायणम' की कास्ट

'बाल रामायण' साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे Gunasekhar ने डायरेक्ट किया था। जूनियर एनटीआर ने 'राम' की भूमिका तो स्मिता माधव ने 'सीता', नारायण निखिल ने 'लक्ष्मण' तो स्वाति कुमार ने 'रावण' का रोल प्ले किया था।

3000 बच्चों को किया गया था कास्ट

'बाल रामायण' फिल्म तेलुगू में रिलीज हुई थी,जिसे एमएस रेड्डी ने प्रड्यूस किया था। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म में 3000 चाइल्ड एक्टर्स को कास्ट किया गया था। इस फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता था तो दो नंदी अवॉर्ड्स भी मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.