फिल्मी है सुनील छेत्री की लव स्टोरी, करियर दांव पर लगाकर कोच की बेटी को हार बैठे थे दिल

Updated on 05-07-2023 09:07 PM
सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने कुवैत को 5-4 से पेनल्टी शूटआउट में हराया। घरेलू दर्शकों के बीच भारत को भरपूर समर्थन मिला। स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इस रोमांचक फाइनल को देखने के लिए भारत के कप्तान सुनील छेत्री की पत्नी सोनम भट्टाचार्य भी आई हुईं थी।

हमेशा सुनील छेत्री के सपोर्ट में रही सोनम

हालांकि इससे पहले भी वह अपने पति और टीम इंडिया के सपोर्ट के लिए स्टेडियम में मौजूद रही थी लेकिन फाइनल में जीत के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी थी उसको बयान नहीं किया जा सकता है। बता दें कि सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं और प्रेगनेंसी की हालत में भी सुनील छेत्री को सपोर्ट करने स्टेडियम में आती रही।

2017 में हुई सुनील और सोनम की शादी

सुनील और सोनम की शादी 2017 में हुई थी। इससे पहले वह 13 साल एक दूसरे को डेट किया। सुनील और सोनम की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल सोनम सुनील छेत्री के कोच सुब्रतो भट्टाचार्य की बेटी हैं। एक समय छेत्री सुब्रत भट्टाचार्य के अंडर मोहन बागान में खेलते थे।

15 साल की उम्र हुआ थी पहली मुलाकात

सुनील छेत्री ने एक इंटरव्यू में सोनम के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा शेयर किया था। छेत्री ने बताया कि उसके पिता मेरे कोच थे। उनके घर में अक्सर मेरे बारे में बात होगी रहती होगी, जिसके बाद सोनम को मेरे बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई। उस समय में 18 साल का और सोनम सिर्फ 15 साल की थी।

पिता के फोन से चुराया था छेत्री का नंबर

छेत्री ने बताया था कि सोनम अपने पिता के फोन से मेरा नंबर चुरा लिया था और फिर मुझे टेक्स्ट मैसेज कर कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। और मैं आपसे मिलना चाहती हूं। मुझे पता नहीं था यह लड़की कौन हैं। सोनम ने जिस सहजता के साथ पूछा मैं उसे मिलने से मना नहीं कर पाया।

चोरी छिपे होती थी मुलाकात

लगातार ट्रैवलिंग के कारण छेत्री और सोनम की मुलाकात बहुत कम होती थी। वह साल में दो या तीन बार ही मिल पाते थे। इस कारण वे चोरी छिपे सिनेमा हॉल में मिला करते थे। यहां भी दोनों एक साथ अंदर नहीं जाते थे।

मुश्किल से कर पाए थे शादी की बात

कई सालों के बाद छेत्री ने हिम्मत जुटा कर अपने कोच से सोनम के साथ शादी की बात की। हालांकि छेत्री जितना डर रहे थे वैसा कुछ नहीं हुआ। कोच कुछ समय सोचने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.