'बिग बॉस ओटीटी 2' में हुआ सीजन का पहला नॉमिनेशन, इन 4 सदस्यों पर गिरी गाज

Updated on 20-06-2023 09:02 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' की 17 जून को धमाकेदार शुरुआत हुई थी, और तभी से रोजाना कुछ न कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल रही हैं। हाल ही पुनीत सुपररस्टार को 12 घंटे के अंदर ही घर से बेघर कर दिया गया। शायद शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ने उनकी हरकतों के कारण बाहर कर दिया था। अब घर में सिर्फ 12 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिन पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पहला नॉमिनेशन हुआ, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि पहली बार में ही घर के कौन-कौन से सदस्य नॉमिनेट हुए।

मेकर्स ने Bigg Boss OTT 2 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें नॉमिनेशन की प्रक्रिया की झलक दिखाई है। हर कंटेस्टेंट को खुद को बचाने के लिए नॉमिनेशन की एक कीमत चुकानी होगी। सारे कंटेस्टेंट अपनी-अपनी वजहें बताकर एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे। प्रोमो में यह तो पता नहीं चल पाया है कि कौन-कौन नॉमिनेट हुआ, पर 'द खबरी' के मुताबिक, चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

नॉमिनेशन के बहाने एक-दूसरे पर अटैक

आकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, पलक पुरसवानी और जद हदीद ने बेबिका धुर्वे को नॉमिनेट किया। अविनाश सचदेव ने सिर्फ बेबिका धुर्वे को ही नहीं, बल्कि पलक पुरसवानी और अभिषेक मल्हान को भी नॉमिनेट किया। सभी सदस्यों ने नॉमिनेशन के वक्त एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए और जली-कटी बातें कहीं।

क्या पलक पुरसवानी होंगी बेघर?

बेबिका धुर्वे के अलावा अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी और जिया शंकर को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। अब इन चार सदस्यों में से सबसे पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' से किसका पता कटेगा, यह जल्द पता चलेगा। पर ऐसी चर्चा है कि इस हफ्ते पलक पुरसवानी घर से बेघर हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.