कोरोना काल की हीरो रहीं केरल की पूर्व मंत्री को मिलना था मैग्सेसे

Updated on 05-09-2022 05:40 PM

रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन ने कुछ सप्ताह पहले केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 64वें मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना था। हालांकि, उन्होंने अपनी पार्टी सीपीएम के आदेश के बाद इसे ठुकरा दिया है। शैलजा को निपाह के प्रकोप और कोविड-19 महामारी के दौरान एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके कार्यों को लेकर इस अवार्ड के लिए चुना गया था। माकपा ने रेमन मैग्सेसे कम्युनिस्टों का उत्पीड़क करार दिया है। साथ ही पार्टी का कहना है कि केरल में कोविड के खिलाफ एक सामूहिक लड़ाई लड़ी गई थी।

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व ने फिलीपींस में कम्युनिस्टों के उत्पीड़क रेमन मैग्सेसे के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार को अपनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "शैलाजा को एक व्यक्ति के रूप में चुना गया था। लेकिन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं थी। वैसे भी नेताओं के लिए मैग्सेसे पुरस्कार नहीं माना जाता है।" येचुरी ने कहा कि रेमन मैग्सेसे कम्युनिस्ट विरोधी थे।

शैलजा ने भी पार्टी के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, "मैं एक नेता हूं। आम तौर पर यह पुरस्कार राजनीतिक दलों के नेताओं को नहीं दिया जाता है। इस संदर्भ में मैंने पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा की। इसके बाद पुरस्कार फाउंडेशन को सूचित किया कि मैं यह पुरस्कार नहीं ले सकती हूं।"

आपको बता दें कि केरल ने कोरोना की पहली लहर के दौरान ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया। इस मॉडल को दुनिया के कई देशों ने भी अपनाया। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शैलजा ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीपीएम ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि शैलजा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार को अस्वीकार करने का आदेश दिया। केरल की राजनीति में इस बात की चर्चा है कि वह एक उभरती हुई नेता हैं, जो किसी भी समय केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पिनाराई विजयन की जगह ले सकती हैं। आपको बता दें कि उनकी सरकार ने बाद में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। सीपीएम के नए राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने कहा कि एक कम्युनिस्ट नेता को मैग्सेसे पुरस्कार देने के कदम के पीछे एक साजिश थी। उन्होंने कहा, "मैगसेसे एक प्रमुख कम्युनिस्ट विरोधी थे। एक कम्युनिस्ट को उनके नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार को नहीं स्वीकार करना चाहिए। शैलजा ने इसे समझा और उन्होंने सही निर्णय लिया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.