'फ्रांसीसी ने कॉन्फ्रेंस कर मांगे थे ढेर सारे पैसे', जब सैफ ने होटल चेन से वापस लेना चाहा था अपना पटौदी पैलेस

Updated on 04-01-2024 01:55 PM
हाल ही में सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी ढेर सारी पुरानी यादों के साथ कुछ सुकून के पल भी बिताए। सैफ अक्सर काम से वक्त निकालकर अपने इस पैतृक घर का मुआयना करने जरूर पहुंचते हैं। हरियाणा में मौजूद ये पटौदी पैलेस की हवेली अपनी भव्यता और अपने आलीशान एतिहासिक स्ट्रक्चर के लिए काफी फेमस रही है।

ऐसी खबरें आई कि सैफ को अपनी ही इस प्रॉपर्टी को वापस पाने के लिए अपने खून-पसीने की कमाई से मोटी रकम चुकानी पड़ी। अपने खास पालन-पोषण को लेकर बातें करते हुए सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कोई विरासत नहीं मिली।' उन्होंने कहा था कि यहां तक कि जिस संपत्ति के लिए कहा जाता है कि उन्हें विरासत में मिली है, वो भी फिल्मों से कमाए हुए पैसों से ही उन्होंने खरीदी थी।

पैतृक हवेली पटौदी पैलेस करीब 10 एकड़ में फैली हुई है, जहां 150 कमरे हैं

Architectural Digest के मुताबिक, सैफ अली खान की ये पैतृक हवेली पटौदी पैलेस करीब 10 एकड़ में फैली हुई जिसमें लगभग 150 कमरे हैं। इनमें 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बेडरूम और सात बिलियर्ड रूम शामिल हैं। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी के निधन के बाद, इस हवेली को नीमराना होटल्स को लीज पर दे दिया गया, जिसने साल 2014 तक इसे एक लग्जरी प्रॉपर्टी के रूप में चलाया।

'एक कॉन्फ्रेंस का आय़ोजन किया और मांगे बहुत सारे पैसे'

सैफ ने अपनी इस प्रॉपर्ट के बारे में मिड-डे से बातचीत में कहा था, 'लोगों की एक फिक्स्ड सोच है उस मामले के लिए और यहां तक कि पटौदी पैलेस के भी साथ। जब मेरे पिता की मृत्यु हो गई तो इसे नीमराना होटल को रेंट पर दे दिया गया। अमन नाथ और फ्रांस के Wacziarg ये होटल चला रहे थे। इसके बाद फ्रांसिस का निधन हो गया। उन्होंने कहा था कि अगर मैं अपना पैलेस वापस चाहता हूं तो मैं उन्हें बता सकता हूं। मैंने कहा- मुझे ये वापस चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस का आय़ोजन किया और कहा- ठीक है, इसके लिए आपको हमें बहुत सारे पैसे देने होंगे,जो मैंने इससे तब कमाए थे।'

    'हमारा विशेष पालन-पोषण हुआ है लेकिन कोई विरासत नहीं मिली'

    उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए, यहां तक कि जिस घर के मुझे विरासत में मिले की बात कही जाती है वो भी फिल्मों से मिले पैसों से कमाया है। आप अतीत के सहारे नहीं जी सकते। कम से कम हम अपने परिवार में तो ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वहां कुछ भी नहीं था। वहां इतिहास है, संस्कृति है, खूबसूरत तस्वीरें हैं और यकीनन कुछ जमीन हैं। ये सच है कि हमारा विशेष पालन-पोषण हुआ है लेकिन कोई विरासत नहीं मिली है।'

    दादा ने उनकी दादी के लिए बनवाई थी ये हवेली

    एक बार 'मुंबई मिरर' से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ये प्रॉपर्टी इमोशनली बेहद कीमती है। सैफ ने कहा था- उनके दादा-दादी और पिता वहां दफन हैं और वहां की सुरक्षा, शांति के अलावा उस माहौल से एक आध्यात्मिक जुड़ाव है। एक्टर ने कहा था कि जमीन कई सदी पुरानी है लेकिन जो महल उनके दादा ने उनकी दादी के लिए बनवाया था वो करीब 100 साल पुराना है। तब वहां उनका साम्राज्य हुआ करता था लेकिन बाद में टाइटल वगैरह सब खत्म हो गए।

    इसे वापस खरीदना नहीं पड़ा था बल्कि पहले से ही उनका था

    एक्टर ने बताया था कि उनकी मां शर्मिला टैगोर का वहां एक कॉटेज है, जहां वो बेहद खुश हैं। हालांकि सैफ ने ये भी कहा कि मौका मिलते ही बची हुई लीज निपटाकर उन्होंने इस हवेली को वापस ले लिया था। एक्टर ने कहा था कि ये एक फाइनैंशल अग्रीमेंट था और उन्हें इसे वापस खरीदना नहीं पड़ा था बल्कि पहले से ही उनका था।

    रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग

    बताते चलें कि पटौदी पैलेस में रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' के अलावा 'मंगल पांडे', 'वीर-जारा', 'गांधी: माई फादर' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
     20 September 2026
    साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
     20 September 2026
    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
    Advt.