'ग्लैमर की चकाचौंध एक माया, पल में खत्म':पॉलिटिक्स पर सिंगर मोहित चौहान बोले- 'पहाड़ों और देश के लिए जरूर काम करूंगा'

Updated on 08-12-2025 12:52 PM

बॉलीवुड के सोलफुल सिंगर मोहित चौहान की आवाज ने 'डूबा डूबा', 'नादान परिंदे' और 'सड्डा हक' जैसे गानों को अमर बनाया। अब वे राजनीति को लेकर खुलकर बातें कर रहे हैं।

पहली बार उन्होंने साफ कहा कि अभी किसी पार्टी का नाम तय नहीं किया है, लेकिन पहाड़ों और देश के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है। ग्लैमर की चकाचौंध दुनिया एक माया है। यह पलभर में खत्म हो जाती है और उसी भ्रम में कई युवा कलाकार अपना रास्ता भटक जाते हैं।

मोहित चौहान ने  बातचीत में अपने संगीत के सफर, ‘सिल्क रूट’ के दिन, जानवरों के प्रति प्रेम, स्ट्रे डॉग्स के लिए काम, ओटीटी सीरीज ‘चमकीला’ और ए.आर. रहमान के साथ काम करने के अनुभवों को बेहद सहज और बेबाक अंदाज में साझा किया। 

भोपाल हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक मोहित चौहान हाल ही में एम्स भोपाल के कार्यक्रम ‘फेस्ट रेटीना 8.0’ में प्रस्तुति देने भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी कई बार भोपाल आ चुके हैं और यह शहर उन्हें खासा पसंद है।

भोपाल हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां की झीलें शहर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती हैं। भोपाल बहुत साफ नजर आता है। यही बात मुझे इसे लेकर और ज्यादा आकर्षित करती है। यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है।

दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स के लिए काम कर रहा हूं, यह हमारा धर्म है सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी मोहित चौहान काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से स्ट्रे डॉग्स और दूसरे बेसहारा जानवरों के लिए काम कर रहे हैं। उनकी ज्यादातर गतिविधियां दिल्ली में होती हैं।

सिंगर मोहित चौहान ने कहा कि मुझे प्रकृति और जानवरों से हमेशा से लगाव रहा है। हम लोग उनके साथ यह दुनिया साझा करते हैं। वे भी हजारों सालों से हमारे साथ रहते आ रहे हैं। उनकी रक्षा करना और उन्हें अच्छा वातावरण देना हम इंसानों का कर्तव्य है। स्ट्रे एनिमल्स की सेवा करना मुझे अपना धर्म लगता है।

इंडस्ट्री की लाइमलाइट माया, फंसना खतरनाक इंडस्ट्री की लाइमलाइट देखकर कई युवा कलाकार उसमें उलझ जाते हैं, जो उनके करियर को प्रभावित करती है। इस पर मोहित चौहान ने कहा, मुझे लगता है कि जो चकाचौंध होती है, वो एकदम से माया है। वो एक पल में निकल जाती है।

फिर जो लोग उसमें कुछ वक्त के लिए खोए होते हैं, वे बहुत परेशान हो जाते हैं कि वो कहां चली गई। लेकिन वो तो कभी थी ही नहीं वहां पर। वो सिर्फ एक इल्यूजन था। असली जीवन यही है कि जमीन पर रहो, अपना काम करो। अपने लोगों से जुड़े रहो, धरती से जुड़े रहो, अपने काम पर ध्यान दो और सेवा भी कुछ न कुछ करते रहो।

गीत में दर्द तभी उतरता है, जब महसूस करें… मोहित चौहान ने कहा कि यह एक गायक की प्रतिभा है कि यदि वह दर्द भरा गीत गाता है, तो जरूरी नहीं कि वह खुद उस पीड़ा से गुजरा हो, लेकिन वह उस पीड़ा को महसूस कर सकता है। दुनिया में कोई न कोई उस दर्द से गुजर रहा होता है। जब आप उसके प्रति सहानुभूति रखते हुए उस दर्द को अपने भीतर महसूस करके गाते हैं, तभी वो गीत लोगों के दिल को छूता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.