सरकार ने कन्या विवाह योजना को व्यवस्थित स्वरूप दिया : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-05-2023 06:16 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बेटी को बोझ नहीं वरदान बनाने की दिशा में हमारा प्रयास है। परिवार को बेटी का विवाह बोझ न लगे, इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2006 में यह योजना आरंभ की। पिछले 16 साल में योजना में लाखों बेटियों के विवाह हुए हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विवाह में केवल वर-वधु ही नहीं जुड़ते अपितु दो परिवार भी जुड़ते हैं और समाज भी साथ होता है। विवाह के बंधन में बंध रहे वर-वधु सुख-शांति से रहें, भगवान की कृपा उन पर बनी रहे, वर-वधु दोनों प्रेम से रहें और दोनों परिवारों के बीच भी प्रेम और सौहार्द बढ़ाएँ, यही कामना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवास जिले की जनपद पंचायत खातेगाँव, नर्मदापुरम की जनपद पंचायत केसला, नरसिंहपुर की जनपद पंचायत चिचली, बैतूल की जनपद पंचायत आठनेर, धार की जनपद पंचायत नालछा और सागर की जनपद पंचायत राहतगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को निवास कार्यालय समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

बेटियों की आँखों में आँसू नहीं, चेहरों पर मुस्कान रहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नव विवाहित जोड़े को चेक से 49 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। इससे बेटी और दामाद अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार स्वयं सामग्री ले सकेंगे। यह नई गृहस्थी आरंभ करने के लिए भेंट है। राज्य शासन द्वारा विवाह की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार ने इस योजना को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन का प्रयास है कि बेटियों की आँखों में आँसू नहीं, चेहरों पर मुस्कान रहे। उन्होंने "मामा की दुआएँ लेती जा - जा तुझ को सुखी संसार मिले" गीत गुनगुनाकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विवाह समारोह में मंत्री,सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधि हुए शामिल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खातेगांव (देवास) में 501, केसला (नर्मदापुरम) में 353, चिचली (नरसिंहपुर) में 190, आठनेर (बैतूल) में 401, नालछा (धार) में 144 तथा राहतगढ़ (सागर) में 409 इस प्रकार कुल 1998 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनपद पंचायत मुख्यालयों में हुए सम्मेलनों में प्रभारी मंत्री तथा जन-प्रतिनिधि शामिल हुए। राहतगढ़ में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री प्रदीप लारिया, आठनेर में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी श्री इंदर सिंह परमार, सांसद श्री दुर्गादास उईके, नालछा में सांसद श्री छतर सिंह दरबार, विधायक श्री नीना विक्रम वर्मा, खातेगांव में विधायक श्री आशीष शर्मा तथा केसला में विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6 लाख 10 हजार से अधिक जोड़ों का हुआ विवाह

प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6 लाख 10 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह हुआ है। अब तक योजना में एक हजार 556 करोड़ रूपए का हितलाभ वितरित किया जा चुका है। योजना में 5 लाख 71 हजार, मुख्यमंत्री निकाह योजना में 20 हजार 772, कल्याणी विवाह योजना में 1,559 और नि:शक्त जन विवाह योजना में 16 हजार से अधिक विवाह हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.