जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों और इमामों की डिटेल्स खंगाल रही सरकार, PDP समेत कई संगठनों ने जताया विरोध
Updated on
14-01-2026 01:29 PM
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अब एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी होती नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मस्जिदों, उनकी मैनेजमेंट कमेटियों और इमामों का विवरण इकट्ठा करने के लिए एक चार-पेज का फॉर्म जारी किया है। पुलिस के इस कदम को पीडीपी समेत कई संगठनों ने प्राइवेसी में सेंध और पक्षपात बताया है।
'इस फैसले से लोगों में असुरक्षा'
इस मुद्दे पर जम्मू और कश्मीर के सबसे बड़े इस्लामी संगठनों के समूह मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से इस कवायद को रोकने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को रिपोर्ट करती है।
'बीजेपी-आरएसएस की वैचारिक परियोजना'
मौलाना और नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने इस निगरानी को एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि ‘बीजेपी-आरएसएस की वैचारिक परियोजना’ का हिस्सा करार दिया है। सांसद रुहुल्लाह मेहदी के अनुसार, यह एक ‘खतरनाक संदेश’ भेजता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीर में पहले से ही कई सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आधार और पैन कार्ड जैसे माध्यमों से लोगों का डेटा पहले से ही है। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त डेटा क्यों इकट्ठा किया जा रहा है।
पीडीपी के नेता ने जताई चिंता
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता वाहिद पारा ने भी इस पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी एक समुदाय को चुनिंदा तौर पर निशाना बनाने से अविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से मौलवियों को अलग-थलग कर दिया जाएगा। वाहिद पारा ने सुझाव दिया कि पुलिस को उनका प्रोफाइल बनाने के बजाय उनसे बातचीत के जरिए जुड़ना चाहिए।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…