मोहम्मद यूनुस सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जला रही, दीपू दास की हत्‍या पर शेख हसीना आगबबूला

Updated on 26-12-2025 01:17 PM
ढाका: बांग्लादेश में हालिया दिनों में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हसीना ने कहा है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार बांग्लादेश में गैर-मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। अवामी लीग की नेता हसीना ने कहा कि ढाका की मौजूदा सत्ता अवैध है क्योंकि उन्होंने इसे गैरकानूनी तरीके से हथियाने का काम किया है। अब वह अवैध रूप से मिली सत्ता का इस्तेमाल मिसाल धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे बुरे कामों के लिए कर रहे हैं। हसीना ने हालिया दिनों में दो हिंदू युवकों की मॉब लिंचिग पर यूनुस को घेरा है।

अगस्त, 2024 में ढाका छोड़ने को मजबूर होने के बाद भारत में रह रही शेख हसीना ने क्रिसमस के मौके पर अपना संदेश जारी किया है। इस मैसेज में हसीना ने यूनुस सरकार को सीधेतौर पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाला शासक कहा है। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के लोग इस बुरे दौर को ज्यादा समय तक चलने नहीं देंगे। यूनुस की सरकार को लोग जल्दी ही उखाड़ कर फेंक देंगे।

बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की हत्या

बांग्लादेश में एक हफ्ते के अंदर दो हिंदू युवाओं की मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। बुधवार रात राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में भीड़ ने एक हिंदू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल के तौर पर की। अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप पीटकर मार डाला गया।
इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। दीपू एक फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करता था। उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया और भीड़ ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ना सिर्फ उसे बेरहमाी से मारा गया बल्कि उसके शव को भी पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई।

UN में भी चिंता

बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि हम बांग्लादेश की स्थिति पर फिक्रमंद हैं। हम बांग्लादेश की सरकार से अपील करते हैं कि वह सभी धर्मों के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हालिया दिनों में लगातार हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इस दौरान खासतौर से दीपू चंद्रदास नाम के हिंदू युवक की भीड़ के हाथों बर्बर हत्या ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। इस घटना की यूएन के अलावा अमेरिका, भारत समेत कई देशों के नेताओं ने निंदा की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.