ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में पहली बार बोली सरकार:कहा- यह आतंकी हमले का जवाब था, पाकिस्तान की रिक्वेस्ट पर युद्ध विराम हुआ

Updated on 25-07-2025 12:40 PM

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के सवालों पर गुरुवार को सरकार ने संसद में पहली बार जवाब दिया। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से किए गए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था।

कीर्ति वर्धन सिंह ने आगे कहा- ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद PAK ने भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन इसका कड़ा जवाब दिया गया। पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया।

सीजफायर के सवाल पर उन्होंने कहा- 10 मई को पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल (DGMO) ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया। उसी दिन बाद में संघर्ष विराम पर सहमति बनी।

विदेश राज्य मंत्री ने ये सभी जवाब सपा सांसद रामजी लाल सुमन के सवालों पर दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर अंतरराष्ट्रीय दबाव में शुरू हुआ, अचानक युद्धविराम की घोषणा का सेना पर असर और ऑपरेशन सिंदूर की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल पूछे थे।

सवाल- क्या भारत ने पाकिस्तान को ग्लोबल मंच पर अलग-थलग करने की कोशिश की? 

जवाब- विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि भारत ने लगातार पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद के खतरे को ग्लोबल मंच पर उठाया है। इसके बाद कई पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादियों और संगठनों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध कमेटी और FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया।

पहलगाम हमले के बाद UNSC ने भी इसकी कड़ी निंदा की और हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की बात कही। अमेरिका ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन और वैश्विक आतंकी घोषित किया है।

सवाल- भारत ने अमेरिका के साथ पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद पर क्या किया? 

जवाब- कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा- भारत पाकिस्तान की सभी सैन्य और सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखता है। इस पर अपनी चिंताओं को अमेरिका सहित अन्य साझेदारों के साथ उठाता है। भारत का स्पष्ट रुख है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा हैं, थे और हमेशा रहेंगे। भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग एक मजबूत स्तंभ है। दोनों देश समय-समय पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.