दो सफाई कर्मियों की मौत के बाद जागी सरकार, अब मशीनों से ही सीवर टैंक की होगी सफाई

Updated on 12-06-2024 12:05 PM

भोपाल । प्रदेश के रीवा में रविवार शाम सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दो सफाई मित्रों की मृत्यु के बाद राज्य सरकार जागी है और नगर निगम आयुक्तों और निकाय सीएमओ को निर्देश दिए गए है कि सफाई कर्मी की जगह केवल मशीनों से ही सीवर टैंक की सफाई की जाएगी।

मामले को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में आदेश दिया है। आदेश के परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने रीवा नगर निगम आयुक्त को बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 30-30 लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि देने के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी निकायों को सख्त हिदायत दी है कि हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 का पालन कराया जाए और यह सुनिश्चित हो कि नगरीय क्षेत्रों में सीवर टैंक की सफाई मशीन द्वारा ही की जाए।

प्रत्येक जिला स्तरीय नगरीय निकायों में गठित ईआरएसयू (एमरजेंसी रिस्पांस सेनिटेशन यूनिट) यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ प्रशिक्षित सीवर एंट्री प्रोफेशनल्स की टीम नियुक्त की गई है, साथ ही सीवर एंट्री प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध है।

सीवर एंट्री प्रोफेशनल्स द्वारा सफाई के लिए अनुमति तब ही दी जाए, जब मशीन द्वारा सफाई संभव न हो। यदि किसी भी निकायों में निजी सेवा प्रदाताओं द्वारा सीवर एंट्री प्रोफेशनल्स की सेवा ली जाती है तो उन्हें लिखित मे ईआरएसयू से अनुमति प्राप्त करनी होगी और सुरक्षा उपकरण लेना आवश्यक होगा। सफाई के दौरान भारत सरकार की एडवायजरी के नियमों का गंभीरता से हो पालन आयुक्त भरत यादव ने निर्देश दिए है कि सफाई के दौरान भारत सरकार द्वारा जारी एडवायजरी के नियमों का गंभीरता से पालन किया जाए।

इसी तारतम्य में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन संचालक अक्षय तेम्रवाल ने समस्त निकायों के प्रमुखों को निर्देश दिए है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार सफाई मित्रों की सीवर लाइन या सीवर टैंक की सफाई के दौरान मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। शारीरिक दिव्यांगता होने की स्थिति में राशि में 20 लाख रुपये की प्रदान किए जाए।

मकान मालिक पर एफआईआर दर्ज

सीवर टैंक की सफाई के दौरान रविवार शाम रीवा के बाणसागर कॉलोनी में दो सफाई मित्रों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के आरोपी मकान मालिक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 ए व, 336 के तहत एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। बाणसागर कॉलोनी निवासी मोहम्मद जाबिर मंसूरी ने मृतक वीरेंद्र उर्फ गोलू एवं मृतक राजकुमार नाहर की सुरक्षा का ध्यान रखे बिना और बिना सुरक्षा उपकरणों के लापरवाही पूर्वक सेप्टिक टैंक की सफाई कराने के लिए टैंक में उतारा। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय विनोद चौरसिया और 30 वर्षीय राजकुमार नाहर के रूप में हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.