समय बदल जाए पर मित्रता की डोर कमजोर न हो- यही संदेश के साथ संपन्न हुआ शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय 1995 बैच का गुरु-मित्र मिलन समारोह

Updated on 16-06-2026 11:44 AM

नवापारा-राजिम  शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवापारा-राजिम के 1995 का गुरु-मित्र मिलन समारोह 14 जून को आयोजित किया गया। कुछ बातें और बहुत सारी यादों के साथ 31 साल पुराने छात्रों ने एक बार मिलकर इस अायोजन को ऐतिहासिक बना दिया। दौर ऐसा रहा कि इंजीनियर, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक या राजनीति के उच्च शिखर पर आसीन वर्तमान पहचान को भूलकर एक बार फिर स्वयं को 1995 बैच का छात्र मानते हुए एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के साथ साथ झारखंड एवं मध्यप्रदेश से दोस्त समारोह में शामिल होने नवापारा नगर में एकत्रित हुवे थे। 

कुछ छात्रों ने इस आयोजन के लिये बहुत मेहनत की और देखते ही देखते बहुत कम समय एक शानदार आयोजन की रूपरेखा बन गई। इसमें मंच संचालन, चाय-नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम को फिर हाई-टी सभी कुछ छात्रों ने आपस में मिल कर किया था। पूरा आयोजन आपसी सामंजस्य, प्रेम और उल्सासपूर्ण संपन्न हुआ। आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। 

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। फिर छात्रों का धमाकेदार स्वागत किया गया। फिर नाश्ता और शुरू हुआ यादों की बरसात का। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण बात ये रही कि इसमें हरेक छात्र को अपनी-अपनी बात रखने और वर्तमान में अपने क्षेत्र और कामकाज की पूरी जानकारी देने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

अपने पुराने स्कूल पहुंचकर की यादें ताजा

फिर सारे मित्र बाइक रैली की शक्ल में 31 साल पुराने अपने उन यादों को साझा करने शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां प्राचार्य फाखरा खानम दानी का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। स्कूल का भ्रमण करने और अपनी पुरानी कक्षाओं के डेस्क-बेंचों पर दोस्तों के साथ बैठकर उन्होंने स्कूल के दिनों की यादों को ताज़ा किया। छात्रों ने वर्तमान प्राचार्य और दोस्तों के साथ स्कूल प्रांगण में खिंचवाई गई ग्रुप फोटो को जीवन की अमूल्य धरोहर बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.