27 लड़कियों की हत्या जिसका बदला लेगी ये एक महिला, सोनाक्षी सिन्हा की Dahaad का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज

Updated on 26-04-2023 07:36 PM
27 लड़कियों की दर्दनाक मौत और उन्हें न्याय दिलाने वाली एक महिला और यही कहानी है अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' की, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर की इस सीरीज़ का निर्देशन भी कागती ने ही रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर किया है। क्राइम-ड्रामा सीरीज 'दहाड़' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। इस सीरीज नें सोनाक्षी एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो उन 27 लड़कियों की मौत का सच जानने और अपराधी को पकड़ने के लिए अपने जान की बाजी लगा देती हैं।

इस सीरीज में सोनाक्षी 27 दर्दनाक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं। टीज़र में 27 लड़कियों की संदिग्ध हत्या के बारे में दिखाया गया है जिसके बाद खूंखार मर्डरर को दबोचने के लिए खाकी वर्दी में गहराई से पड़ताल करती हैं सोनाक्षी। हालांकि, इसमें दिखाया गया है कि मर्डर के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। इसके बाद सामने आती हैं सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, जो इस अपराध का सामना करने और उन सभी महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा अपने कंधे पर उठाती है।

'रीमा और जोया ने की एक अनोखी दुनिया की कल्पना'
एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, 'दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और जोया ने काफी धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।' उन्होंने आगे ये भी कहा, 'मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाबी का परचम लहराएगी और दुनिया भर के दर्शक इस हैरतअंगेज सफर का भरपूर आनंद लेंगे।'

सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम जैसे कलाकारों से सजा है शो

इस सीरीज़ की क्रिएटर, डायरेक्टर और को-प्रड्यूसर, रीमा कागती ने कहा, 'दहाड़ का अनुभव वाकई बेहद आनंददायक रहा है। हम सभी के लिए ये सीरीज़ बेहद खास है, जिसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम ने बड़ी कुशलता से जीवंत किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'बर्लिनेल 2023 में इस सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमारा हौसला काफी बढ़ गया है और अब हम इसे दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

क्या है 'दहाड़' की पूरी कहानी

वेब सीरीज'दहाड़' 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। पहली नजर में तो इन मौतों का मामला आत्महत्या की तरह दिखाई देता है, लेकिन मामले की एक-एक परत सामने आने के बाद अंजलि को शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद अपराध को अंजाम देने में माहिर एक मुजरिम और एक अंडरडॉग कॉप के बीच बिल्ली और चूहे का दिलचस्प खेल शुरू हो जाता है और वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है।

12 मई से इस सीरीज़ की होगी स्ट्रीमिंग

इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 'दहाड़' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.