इजरायल की ताकत का भ्रम टूट गया… पहली बरसी पर हमास ने की 7 अक्टूबर के हमले की तारीफ, बताया 'गौरवशाली' दिन

Updated on 07-10-2024 01:26 PM
दोहा: फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने इजरायल पर हमले की पहली बरसी से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया है। हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमले की तारीफ की और इसे समूह की बड़ी उपलब्धि बताया। कतर स्थित हमास के सदस्य खलील अल-हय्या ने एक वीडियो बयान में कहा, 'गौरवशाली 7 अक्टूबर के होने से दुश्मन के खुद के बनाए गए भ्रम टूट गए, जिसने दुनिया और क्षेत्र को अपनी कथित श्रेष्ठता और क्षमताओं का विश्वास दिलाया था।'

हमास ने ये वीडियो संदेश ऐसे समय जारी किया है, जब पूरी दुनिया आज 7 अक्टूबर की पहली बरसी पर इजरायल के ऊपर हुए सबसे बड़े हमले को याद कर रही है। पिछले साल 7 अक्टूबर हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजरायल के ऊपर हमला बोल दिया था। हमास के आतंकी सीमा पार कर इजरायल में घुस आए थे। इस हमले में 1200 इजरायली मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। इसके साथ ही करीब 250 लोगों को आतंकी बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।

इजरायल का गाजा पर हमला


हमास के हमले ने इजरायल को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर हमला बोल दिया था। गाजा में अभी तक इजरायली अभियान जारी है। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में 41,870 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर आम नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इन आंकड़ों को विश्वसनीय माना है।

'फिलिस्तीनी लिख रहे इतिहास'


7 अक्टूबर के हमले के बाद एक साल बाद जारी बयान में अल हय्या ने कहा, 'पूरा फिलिस्तीन खास तौर पर गाजा और हमारे फिलिस्तीनी लोग अपने प्रतिरोध, खून और दृढ़ता के साथ एक नया इतिहास लिख रहे हैं।' जुलाई में हमास के पूर्व नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद अल हय्या चरपमंथी समूह का चेहरा बनकर उभरा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.