भारतीय वायुसेना 114 राफेल जेट खरीदकर बन रही अजेय ताकत, चीनी J-10C 'कबाड़'... पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट ने खोली पोल

Updated on 22-09-2025 03:48 PM
इस्लामाबाद: भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। अगर सरकार से मंजूरी मिलती है तो ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील हो सकती है। माना जा रहा है कि भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल के लिए करीब 22-25 अरब डॉलर की डील हो सकती है। जिसको लेकर पाकिस्तान के डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के इस डिफेंस सौदे के बाद पाकिस्तान एयरफोर्स को हवाई युद्ध के लिए अपनी स्ट्रैटजी में नये सिरे से पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर सकता है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स ने डिफेंस अनकट पॉडकास्ट में कहा है कि 114 राफेल फाइटर जेट सौदा भारत की रक्षा खरीद नीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि "राफेल फाइटर जेट बेड़े का विस्तार भारत को एक ऐसा लाभ देगा, जिससे उसका वायु बेड़ा ज्यादा संगठित, कुशल और ताकतवर बन जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान एयर फोर्स के लिए यह स्थिति गंभीर चुनौती भी पेश करेगी, क्योंकि मामला सिर्फ राफेल बनाम JF-17 फाइटर जेट का नहीं है, बल्कि एक पूरी प्रणालीगत बढ़त का है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत ने राफेल के लिए ऑपरेशन और रखरखाव की व्यवस्था स्थापित करने में पहले ही महत्वपूर्ण निवेश कर दिया है और बेड़े का विस्तार करना इसकी स्क्वाड्रन ताकत को बढ़ाने का सबसे लागत प्रभावी तरीका होगा।
भारत के 114 राफेल फाइटर जेट से टेंशन में पाकिस्तान
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स भारत के 114 राफेल फाइटर जेट डील को पाकिस्तान एयरफोर्स के लिए टेंशन बता रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय वायुसेना का राफेल को लेकर रूझान पारंपरिक डिफेंस खरीददारी के पैटर्न से अलग है। क्योंकि पहले भारत अलग अलग देशों से फाइटर जेट खरीदता रहा है, लेकिन इससे भारत के सामने लॉजिस्टिक और नेटवर्क इंटीग्रेशन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। लेकिन भारतीय वायुसेना ने अब पारंपरिक खरीददारी से आगे बढ़कर 'हाई-लो मिक्स' मॉडल को अपनाने की तरफ आगे बढ़ रहा है, जहां राफेल जैसे 4.5+ जेनरेशन फाइटर जेट सबसे टॉप पर होंगे और उसके बाद स्वदेशी तेजस फाइटर जेट भारत के सेकंड लाइन डिफेंस को मजबूती देंगे।
इसके अलावा अपग्रेडेड सुखोई-30MKI गहरे स्ट्राइक और स्पेशल मिशन में भूमिका निभाते रहेंगे। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्टैंडर्ड ना सिर्फ भारत की ट्रेनिंग और इंटरऑपरेबिलिटी को आसान बनाएगा, बल्कि स्क्वॉड्रन विस्तार को भी तेजी से आगे बढ़ाएगा। लेकिन पाकिस्तान के पास एडवांस फाइटर जेट के नाम पर जेएफ-17 और जे-10सी होंगे, जो राफेल के नेटवर्क वॉरफेयर से मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

विमानों के घरेलू प्रोडक्शन में पाकिस्तान से आगे भारत
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने दोनों देशों की वायुसेना की तुलना करते हुए कहा है कि राफेल सौदे के साथ भारत अपने घरेलू प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा भारत के Su-30MKI कार्यक्रम और पाकिस्तान की JF-17 प्रोजेक्ट के बीच बहुत बड़ा अंतर ये है कि भारत Su-30MKI के लगभग 80% एयरफ्रेम और इसके जटिल AL-31FP इंजन का 54% स्वदेशी रूप से निर्मित करता है। यह औद्योगिक गहराई का वह स्तर है जो पाकिस्तान JF-17 के साथ हासिल नहीं कर पाया है, जहां आधे से ज्यादा एयरफ्रेम का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होता है, लेकिन उसके लिए सारा कच्चा माल चीन से आता है। लेकिन स्वदेशी क्षमता भारत को बड़े पैमाने पर प्लेटफॉर्म बनाने, एवियोनिक्स और हथियारों के एकीकरण को नियंत्रित करने और दीर्घकालिक रखरखाव लागत को कम करने में सक्षम बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.