The Kashmir Files फेम पल्लवी जोशी ने बायकॉट पर कहा- जो दर्शक चाहते हैं उन्हें वो दिखाया जाए

Updated on 05-09-2022 06:11 PM

इस साल सबसे हिट फिल्म The Kashmir Files में दमदार अभिनय कर चुकीं पल्लवी जोशी ने  साथ हाल ही बातचीत में, बॉलीवुड में आ रहे करियर के बदलावों और फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने को लेकर बात की। 

The Kashmir Files के हिट होने की ये वजह रही-पल्लवी जोशी 
बता दें द कश्मीर फाइल्स को ₹15 करोड़ के बजट पर बनाया गया था और दुनियाभर में  इस फिल्म ने ₹350 करोड़ से अधिक की कमाई की।  पल्लवी के पति विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 30 साल पहले कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रणबीर कपूर की शमशेरा, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज जैसी कई बड़ी रिलीज़ को पछाड़ दिया। 

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड कहां चूक रहा है जो फिल्में फ्लॉप हो रही हैं? इसके जवाब में पल्लवी ने कहा, ‘मैं बॉलीवुड एक्सपर्ट नहीं हूं इसलिए मुझे नहीं पता कि शमशेरा या दोबारा और अन्य फिल्मों में क्या गलत था जो वो नहीं चली।  लेकिन मैं आपको ये जरूर बता सकता हूं कि हमारी फिल्म में ऐसा क्या था जो वो हिट हो गई। हमारी फिल्म रियल इशू पर बेस्ड फिल्म थी जिसके बारे में फिल्म बनाने से अक्सर मेकर्स बचते हैं।‘ 

करियर में देखा है डाउनफॉल 
पल्लवी ने अपने करियर के बुरे दिनों को बॉलीवुड की मौजूदा स्थिती से जोड़ते हुए बताया- ‘थिएटर में ऐसे दिन भी आए थे जब मैंने अपना फोकस खो दिया था और ऑडियंस से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी जिसकी आपको उम्मीद होती है। और वे मेरे लिए सबसे दयनीय दिन थे। और यही बात फिल्मों पर भी लागू होती है। पर्दे के जरिए आपकी ईमानदारी और आपने अपनी परफॉर्मेंस में कितनी मेहनत की है लोगों को  को इसका एहसास होता है। 


बायकॉट पर पल्ल्वी बोलीं...
बॉलीवुड में चल रहे बायकॉट ट्रेंड को लेकर भी पल्लवी ने बात की। उन्होंने कहा कि अगर देश में फिल्मों के खिलाफ इतने बड़े लेवल पर आंदोलन चल रहा है तो मेकर्स को आत्मनिरीक्षण करना जरूरी हैं। उन्हें ये बात समझनी होगी कि दर्शक हमारा सब कुछ है और हम उनके बिना कुछ भी नहीं हैं। पल्लवी ने आगे कहा, ‘आइए इसे याद रखने की कोशिश करें और उन्हें वह दें जो वे चाहते हैं। उन्हें वे कहानियां दें, जिन्हें देखने के लिए वे मर रहे हैं और फिर आप देखना कैसे सिनेमाघरों में वापिस रौनक लौटती है
पल्लवी के बारे में 
पल्लवी ने साल 1973 में चार साल की उम्र में अभिनय करना शुरू किया। अपने करियर के बारे में बात करते हुए, पल्लवी ने कहा, ‘यह एक आशीर्वाद है और मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि लोग मुझे नहीं भूले हैं। जब मैंने अपने बच्चों के साथ घर पर बैठने के लिए ब्रेक लिया था तो मेरे पति और पिता और मेरे करीबी लोगों ने  इसे 'कैरियर सुसाइड' बताया। उन्होंने कहा कि मैं वापस नहीं आ पाऊंगी। लेकिन मैंने उन्हें कहा, 'चिंता मत करो, लोग मुझे नहीं भूलेंगे'। मुझे नहीं पता कि मुझमें वह आत्मविश्वास क्यों था। मुझे लगता है कि मैं गलत साबित नहीं हुई और मैं इससे खुश हूं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.