'द केरल स्‍टोरी' की झामफाड़ कमाई, पहले हफ्ते में 60 लाख दर्शकों ने देखी फिल्‍म!

Updated on 12-05-2023 08:02 PM
'द केरल स्‍टोरी' ने बॉक्‍स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। 7 दिन में इस फिल्‍म की कमाई ने हर किसी को चौंकाया है। फर्स्‍ट वीकेंड के बाद भी हर दिन फिल्‍म की कमाई लगातार बढ़ रही है। यह स‍िलस‍िला गुरुवार को 7वें दिन कायम रहा। बुधवार को इस फिल्‍म ने 11.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया था, जबकि गुरुवार को एक बार फिर इसकी कमाई करीब 4% बढ़ गई है। सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पहले हफ्ते में शानदार 78.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह इसने इस साल रिलीज शाहरुख खान की 'पठान' के अलावा बाकी सभी फिल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फिर चाहे वह सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' हो या रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी है मक्‍कार', लेकिन विवेक अग्‍निहोत्री की फिल्‍म 'द कश्‍मरी फाइल्‍स' की तुलना में पहले हफ्ते 'द केरल स्‍टोरी' पीछे रह गई है।

The Kerala Story Box Office Collection Day 7: अदा शर्मा की यह फिल्‍म केरल में महिलाओं के धर्मांतरण और उन्‍हें ISIS जैसे आतंकी संगठन में भर्ती किए जाने की कहानी पर बनी है। फिल्‍म को लेकर विवादों का शोर अब भी कम नहीं हुआ है। लेकिन यह भी सच है कि इस विरोध और विवाद का फिल्‍म को बड़ा फायदा हुआ है। 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 6.75 करोड़ की कमाई से शुरुआत करने वाली इस फिल्‍म ने पहले हफ्ते के आख‍िरी दिन गुरुवार को करीब 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। केरल की तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित इस फिल्‍म की तुलना विषय और माहौल के कारण 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से हो रही है। जबकि सिनेमाघरों में ऑर्गेनिक बुकिंग के मामले में यह फिल्‍म 'द कश्‍मरी फाइल्‍स' से बेहतर स्‍थ‍िति में है।

'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने कमाए थे 96 करोड़, बंगाल में बैन से हुआ घाटा

गुरुवार को भी सिनेमाघरों में 'द केरल स्‍टोरी' के शोज की ऑडियन्‍स ऑक्‍यूपेंसी औसतन 33% रही हैं। 'The Kashmir Files' ने पहले हफ्ते में 96.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। विपुल शाह के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी 'द केरल स्‍टोरी' पश्‍च‍िम बंगाल में बैन है। इस कारण फिल्‍म को हल्‍का घाटा जरूर हुआ है। यदि ऐसा नहीं होता तो यह फिल्‍म निश्‍चित तौर पर पहले हफ्त में 80 करोड़ रुपये के नेट कलेक्‍शन का आंकड़ा पार कर लेती है। यह फिल्‍म बीजेपी शासित मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में टैक्‍स फ्री हो चुकी है। फिल्‍म पर सियासत के सुर जहां अभी भी तेज हैं, वहीं यह फिल्‍म मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र/निजाम समेत हर मास सर्किट में जबरदस्‍त कमाई कर रही है।

'अब तक 60 लाख से अध‍िक लोग देख चुके हैं फिल्‍म'

इस बीच फिल्‍म के डायरेक्‍टर Sudipto Sen ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 7 दिनों में करीब 60 लाख दर्शक सिनेमाघरों में 'द केरल स्‍टोरी' देख चुके हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, 'भारत में अब तक इस फिल्म को 6000,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गुरुवार से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। द केरल स्टोरी 40 से ज्यादा देशों में एकसाथ रिलीज कर रही है... अधिक से अधिक संख्या जुड़ती जा रही हैं। अधिक से अधिक आशीर्वाद, प्‍यार और तारीफ से हम अभिभूत हैं।'

15 करोड़ का बजट, पहले हफ्ते में 78 करोड़ कमाई, सुपरहिट!!

'द केरल स्‍टोरी' का बजट करीब 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से यह फिल्‍म अपने पहले हफ्ते में ही सुपरहिट साबित हो चुकी है। जबकि कमाई की बढ़ती रफ्तार और आगे वीकेंड के कारण यह ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनने की राह पर बढ़ रही है। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में विद्युत जामवाल की 'IB71' के अलावा 'छत्रपति' और 'म्‍यूजिक स्‍कूल' भी रिलीज हो रही है। लेकिन ये तीनों ही फिल्‍में 'द केरल स्‍टोरी' की कमाई को बहुत ज्‍यादा नुकसान पहुंचाते नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए आगे भी सुदीप्‍तो सेन की यह फिल्‍म धमाल मचाएगी, यह तय है।

'पठान' के बाद 'द केरल स्‍टोरी' दूसरी सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म

साल 2023 में अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्‍मों की बात करें तो अभी भी पहले हफ्ते में सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड 'पठान' के नाम है। शाहरुख खान की इस फिल्‍म ने फर्स्‍ट वीक में 317.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि अब दूसरे नंबर पर 78.25 करोड़ की कमाई के साथ 'द केरल स्‍टोरी' है। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्‍कार है', जिसने 70.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' 51.15 करोड़ के साथ चौथे और 50.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अजय देवगन की 'भोला' पांचवें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.