खेलने-कूदने की उम्र में हुई थी शादी, पति ने बच्चों को अपना नाम देने से किया था इनकार

Updated on 22-11-2023 03:05 PM
बॉलीवुड में कई डांस कोरियोग्राफर हुए हैं, लेकिन सरोज खान की बात ही कुछ अलग रही। उन्होंने 3 हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए। न जाने कितने ही फिल्म स्टार्स को नचाया और कई आइकॉनिक डांस स्टेप्स दिए। आज सरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं, पर फैंस और सिने प्रेमी उन्हें भूले नहीं हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सरोज खान ने जितने सफलता के आयाम देखे, निजी जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल देखी। 22 नवंबर को सरोज खान की 75वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आपको हैरानी होगी कि सरोज खान की 13 साल की उम्र में शादी हो गई थी, और जिस शख्स से शादी हुई थी, वह उम्र में उनसे 30 साल बड़ा था।

Saroj Khan का असली नाम निर्मला नागपाल था। उनके पिता का नाम किशनचंद संधु और मां का नाम नोनी सिंह था। साल 1948 में जन्मीं सरोज खान भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद मां-बाप के साथ भारत आ गई थीं और यहीं बस गईं। यहां आने के बाद 3 साल की उम्र में ही सरोज खान ने अपने करियर की शुरुआत कर दी। 50 के दशक में सरोज खान फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करती थीं। उन्होंने डांस कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से डांस सीखा।

सरोज खान के पहले पति और बच्चे

जब सरोज खान की उम्र 13 साल की हुई तो उन्होंने अपने ही डांस मास्टर बी. सोहनलाल से शादी कर ली, जोकि उनसे उम्र में 30 साल बड़े थे। सोहनलाल की उम्र तब 43 साल थी। सरोज खान को तब पता नहीं था कि जिस शख्स से उनकी शादी हुई है, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। दरअसल एक दिन सरोज खान के गले में बी. सोहनलाल ने काला धागा बांध दिया था, जिससे उन्हें लगा कि शादी हो गई है।

पति का बच्चों को अपना नाम देने से इनकार

सोहनलाल से शादी के बाद सरोज खान रोजाना स्कूल जाती थीं। पर इस बात से अंजान थीं कि पति पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों का बाप है। सरोज खान को पति के शादीशुदा होने के बारे में तब पता चला, जब 1963 में वह खुद मां बनीं और बेटे राजू को जन्म दिया। फिर दो साल बाद ही सरोज खान दूसरी बार मां बनीं, लेकिन बच्चा कुछ महीने बाद ही गुजर गया।

पति से तलाक, इस्लाम कबूल कर दूसरी शादी, यह करती है बेटी

तब तक सोहनलाल ने सरोज खान से अपने बच्चों को नाम नहीं दिया था। सरोज खान ने जब इस बारे में बात की, तो सोहनलाल ने बच्चों को अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इस कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी रेत के ढेर की तरह ढह गई। सरोज खान पति से अलग हो गईं। बाद में सरोज खान ने सरदार रोशन खान से 1975 में शादी कर ली और इस्लाम कबूल करके नाम भी बदल किया। तब वह निर्मला नागपाल से सरोज खान बन गई थीं। सरोज और रोशन खान ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम सुकैना है और वह दुबई में डांस इंस्टिट्यूट चलाती है।

ऐसे मिला था स्टारडम, दिए हिट गाने

बताया जाता है कि जब सरोज खान के पहले पति बी. सोहनलाल को हार्ट अटैक आया, तो सरोज खान ने उनका खूब ख्याल रखा था। बाद में सरोज खान ने कोरियोग्राफी की दुनिया में कदम रखा। पहले पति से तलाक के बाद वह कोरियोग्राफर बन गईं। लेकिन स्टारडम पाने के लिए सरोज खान को कई साल इंतजार करना पड़ा। उन्हें पॉपुलैरिटी तब मिली जब श्रीदेवी के 'हवा हवाई', 'मैं तेरी दुश्मन', 'मेरे हाथों में', 'एक दो तीन', 'तम्मा तम्मा' और 'धक धक करने लगा' जैसे गाने कोरियोग्राफ किए।

माधुरी से लेकर शाहरुख खान तक को सिखाया डांस

अपने करियर में सरोज खान ने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित, हेलन, शर्मिला टैगोर, वहीदा रहमान और जीनत अमान से लेकर करीना, ऐश्वर्या राय और यहां तक कि गोविंदा को भी डांस सिखाया। लेकिन इन सभी में माधुरी दीक्षित, सरोज खान की फेवरेट रहीं। सरोज खान का आखिरी गाना भी माधुरी के साथ ही था। उन्होंने 2019 में आई फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान का 17 जून 2020 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंने बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.