तमिलनाडु के CM बनते ही Vijay के 'आखिरी डांस' ने बनाया मुरीद, फैंस बोले- ऐसा न कोई हुआ न होगा

Updated on 13-05-2026 06:56 PM
टीवीके प्रमुख विजय ने भारी जीत के बाद रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इसके बाद 'जन नायकन' से जुड़े एक इनेंट से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया। इस वीडियो पर फैन्स की प्यार भी उतना ही उमड़ता दिख रहा है।

मलेशिया में आयोजित 'जन नायकन' के ऑडियो लॉन्च पर लोगों का जबरदस्त प्यार दिखा। सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने इसे एक युग का अंत बताया। वहीं विजय मुस्कुराते हुए इवेंट के स्टेज तक पहुंचे और वहां लोगों से काफी गर्मजोशी से बातें कीं।

विजय का अपने लोकप्रिय गीत 'थलपति कचेरी' पर डांस

इस शानदार इवेंट का खास आकर्षण रहा विजय का अपने लोकप्रिय गीत 'थलपति कचेरी' पर डांस। जहां डायरेक्टर ने उनके डांस की तारीफ की वहीं कई सारे फैन्स इस पल को आखिरी डांस बता रहे। दरअसल 'जन नायकन ' विजय की सिनेमा जगत में अंतिम फिल्म है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है- इनका ये आखिरी डांस है। एक और ने कहा- क्या एनर्जेटि परफॉर्मेंस है। एक और ने कहा- इनके जैसा न कोई हुआ न कोई होगा। एक यूजर ने कहा- इनको देखकर मैं ब्लश कर रही। एक ने कहा- सुपर कूल अन्ना।

विपक्षी एआईएडीएमके जिसने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा

इस चुनाव में सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके), जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कर रहे थे, विपक्षी एआईएडीएमके, जिसने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा, और विजय की नवगठित टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

तेलुगु फिल्म ' भगवंत केसरी' का तमिल रीमेक

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 2023 में आई तेलुगु फिल्म ' भगवंत केसरी' का तमिल रीमेक है । इस फिल्म में थलपति विजय लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। हाल ही में इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर को लेकर काफी चर्चा रही थी।

तमिलनाडु पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया

विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी एक दूसरी फिल्म के लिए फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने एडिटिंग स्टूडियो में बिना अनुमति 'जन नायकन' फिल्म की रील्स तक पहुंच बनाई और उन्हें चुरा लिया। बताया गया था तकि चुराए गए डेटा को बाद में फिल्म का रूप देकर अन्य आरोपियों के साथ शेयर किया गया, जिसके कारण पाइरेटेड कॉपियां इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर फैल गईं।

पाइरेसी में किसी भी तरह की संलिप्तता के गंभीर कानूनी परिणाम

बता दें कि तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने आम जनता को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाइरेटेड कंटेंट को डाउनलोड करना, स्ट्रीम करना या शेयर करना गंभीर अपराध है। पुलिस ने कहा, 'डिजिटल पाइरेसी में किसी भी तरह की संलिप्तता के गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं।' पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई पाइरेटेड लिंक या संदिग्ध कंटेंट दिखे तो तुरंत साइबर क्राइम विंग को रिपोर्ट करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.