निजी कालेज संचालक की गिरवी जमीन को औने-पौने दाम में किया नीलाम, कोर्ट के आदेश पर एफआइआर

Updated on 05-10-2023 02:18 PM
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि) Bhopal Crime News। कोलार पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद बैंक प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है। आरोपितों ने निजी कालेज संचालक की गिरवी रखी जमीन के मूल्य में गड़बड़ी कर उसे कम कीमत पर नीलाम कर दिया था। इस पर पीड़ित कालेज संचालक ने कोर्ट की शरण ली थी।

13 करोड़ की जमीन साढ़े सात करोड़ में बेच दी

कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आदित्य भटनागर निजी शिक्षण संस्थान के संचालक हैं। उन्होंने ग्राम बंजारी कोलार की जमीन को 2011 में बैंक में गिरवी रखा था, उस समय उसकी कीमत 13 करोड़ रुपये के करीब बैंक ने आंकी थी। 2021-2022 में उस कीमत को कम कर बैंक ने उसे करीब साढ़े सात करोड़ में नीलाम कर दिया था। इस पर पड़ित ने मामले को कोर्ट में लगाया है, जिस पर कोर्ट ने जमीन को नीलाम करने वाले बैंक के अधिकारी और उसे क्रय करने वाले आरोपितों पर एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

बैंक प्रबंधक राकेश भाटिया , अबरार और संपत्ति को खरीदने वाले संदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुस्कान गुप्ता , रेणु चौधरी, सोनू पचौरी , सुनीता डहरिया पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.