निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated on 25-05-2026 06:05 PM
भिलाई नगर।​ आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी सिलसिले में जोन 2 वैशाली नगर के अंतर्गत निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों का साइकिल से भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। सुबह-सुबह साइकिल पर निकले आयुक्त को देख जहां नागरिकों में कौतूहल रहा, वहीं प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

​​आयुक्त ने साइकिल से ​जोन-2 कार्यालय से शारदा विद्यालय रामनगर, गौरव पथ और गुरुनानक मार्केट होते हुए ​हेमु कल्याणी चौक से गोल मार्केट, राम जानकी मंदिर और वैशाली नगर थाना होते हुए दशहरा मैदान हनुमान मंदिर तक बारीकी से निरीक्षण किए।

तत्पश्चात ​हनुमान मंदिर सड़क-9 से ​सेंट जेवियर्स स्कूल, शांति नगर होते हुए सद्भावना चौक, जीरो रोड होते हुए भगत सिंह चौक (सांस्कृतिक भवन) तक फिर ​भगत सिंह चौक से पूर्व विधायक (स्व. भसीन जी) सड़क मार्ग होते हुए वापस जोन-2 वैशाली नगर कार्यालय पर इस निरीक्षण दौरे का समापन हुआ।


​​भ्रमण के दौरान आयुक्त ने सड़कों की सफाई, नालियों की स्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था का कड़ा मुआयना किया। असमाजिक लोगों द्वारा कचरा में आग लगाया गया था, जिसे आयुक्त ने तत्काल बुझाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डों में नियमित साफ-सफाई और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

​​प्रातःकालीन इस सायकल भ्रमण एवं वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित जोनल व वार्डों के स्वास्थ्य सुपरवाइजर गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे और दिशा-निर्देशों को नोट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.