आर्यन खान की वेब सीरीज का नाम तय, 6 एपिसोड के कॉमेडी शो में होगी ये कहानी?

Updated on 01-05-2023 08:02 PM
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान इस समय खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वजह भी खास है। आर्यन का डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू। पहले उन्होंने एक विज्ञापन बनाया और पापा को डायरेक्ट किया। लेकिन वो तो एक टीजर मात्र था, कहानी तो अभी बाकी है! जी हां, आर्यन ने वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है, जिसका नाम अब तय हो गया है और इसे रिवील कर दिया गया है। इस शो का नाम है- 'स्टारडम'। ये तो आपको पता चल ही गया होगा, लेकिन इसकी कहानी क्या होगी, ये हम आपको बता रहे हैं।

पहले बता दें कि शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan ने डायरेक्शन डेब्यू की अनाउंसमेंट साल 2022 में की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था और बताया था कि राइटिंग का काम पूरा हो गया है। एक्शन कहने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता। तबसे ही SRK के फैंस भी उनके बेटे का काम देखने के लिए बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।

वेब सीरीज में होंगे 6 एपिसोड

इस प्रोजेक्ट को Shahrukh Khan की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। जिस समय प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हुई थी, उस समय इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि आर्यन फिल्म से नहीं, बल्कि वेब सीरीज से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। अब 'पिंकविला' की रिपोर्ट में वेब सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा कि इसका टाइटल 'स्टारडम' है और इसमें 6 एपिसोड होंगे। अभी ये पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है और जल्द ही इसको लेकर अनाउंसमेंट की जाएगी।

क्या होगी वेब सीरीज की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस तरह से वेब सीरीज का नाम 'स्टारडम' है, उससे जाहिर होता है कि इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द बुनी गई है। चूंकि आर्यन का बचपन कैमरे और ग्लैमर की दुनिया में ही बीता है तो वो इसके हर पहलू से रूबरू होंगे। इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है और आर्यन को-राइटर हैं। ये एक कॉमेडी सीरीज है। इसमें किसी शख्स या खुद शाहरुख के स्टारडम के आगे-पीछे की अनदेखी-अनसुनी कहानी को दिखाया जा सकता है, जोकि फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

विज्ञापन में पापा को किया डायरेक्ट

इससे पहले आर्यन ने एड में पापा शाहरुख खान को डायरेक्ट किया। सिर्फ यही नहीं, ये पहला मौका है, जब बाप-बेटे की जोड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आई। इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.