दोगुना हुआ इस होटल कंपनी का नेट प्रॉफिट, तीन परसेंट उछला शेयर

Updated on 18-08-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 0.46 परसेंट और निफ्टी में 0.49 परसेंट की गिरावट रही। शॉर्ट-टर्म सपोर्ट लेवल को देखते हुए मार्केट में करेक्शन आ सकता है। सितंबर में होटल स्टॉक्स में तेजी आने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ने और जी-20 समिट तथा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के कारण डिमांड में तेजी आई है। लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड (Lemon Tree Hotels Limited) का स्टॉक सुर्खियों में रह सकता है। यह देश की सबसे बड़ी मिड-प्राइस और तीसरी सबसे बड़ी होटल चेन है। कंपनी अपस्केल और मिड-प्राइस सेगमेंट्स में ऑपरेट करती है। कंपनी का दावा है कि वह अलग तरह की सर्विस देती है।

बाजार में गिरावट के बावजूद लेमन ट्री होटल्स का शेयर 3.96 परसेंट तक चढ़ गया। साथ ही उसके वॉल्यूम में 3.46 गुना तेजी आई। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 7,880.48 करोड़ रुपये है। टेक्निकल रूप से देखें तो 18 अगस्त को कंपनी का शेयर का 200 दिन का मूविंग एवरेज (DMA) 85.78 रुपये है जबकि 50 दिन का डीएमए 93.14 रुपये है। इसकी मौजूदा कीमत 97.50 रुपये है। हालिया क्रॉसओवर में इसके 50 दिन के एवरेज ने 200 दिन के एवरेज को पार कर लिया है। इससे साफ है कि लॉन्ग टर्म में यह शेयर काफी ऊपर जा सकता है। लेमन ट्री होटल्स के शेयर की कीमत 100 रुपये से कम है। ऐसे में निवेशकों के पास होटल्स एंड रेजॉर्ट्स सेक्टर में अच्छा मौका है। शेयर के सस्ता होने से वे निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो सकते हैं।

कंपनी ने 10 अगस्त, 2023 को पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 15.62 परसेंट चढ़कर 222 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18.18 परसेंट की तेजी के साथ 104 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 100 फीसदी की तेजी के साथ 28 करोड़ रुपये रहा। यानी इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में काफी तेजी आई है। इस स्टॉक में भारी बाइंग एक्टिविटी दिख रही है। पिछले तीन साल में इसमें 236 परसेंट से अधिक तेजी आई है। आने वाले दिनों में इस ट्रेडिंग स्टॉक पर नजर रखिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.