धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और प्रकाश कौर की लव स्टोरी से इंस्पायर है नया सीरियल 'झनक', जानिए कब और कैसे देखें

Updated on 14-11-2023 03:56 PM
स्टार प्लस का नया शो आ रहा है, जिसका नाम है 'झनक'। शो की कहानी एक लड़की झनक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डांसर बनने का सपना देखती है। लेकिन 'झनक' की किस्मत एक झटके में पलट जाती है और वह कहां से कहां पहुंच जाती है। शो में 'झनक' के सपने के साथ साथ उसकी लवलाइफ को भी दिखाया जाता है। इस सीरियल को लेकर अब जो अपडेट सामने आ रहा है वो काफी दिलचस्प है।

दरअसल शो में झनक, अनिरुद्ध और अर्शी के बीच लव ट्रायंगल भी दिखाया गया है। 'झनक' का लीड रोल हिबा नवाब अदा कर रही हैं जबकि कृषाल आहूजा और चांदनी शर्मा, अनिरुद्ध और अर्शी की भूमिका में नजर आएंगे। अब क्योंकि इनकी लव स्टोरी चुनौतियों से भरी है, तो कहा जा रहा है कि कहीं यह हेमा मालिनी और धर्मेंद्र से प्रेरित है?

'झनक' शो है धर्मेंद्र की लवस्टोरी से प्रेरित

गॉसिप्स की मानें तो 'झनक' की प्रेम कहानी सुपरस्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की रियल लाइफ लव स्टोरी से प्रेरित है। बॉलीवुड के दिग्गज जोड़े की प्रेम कहानी एक फेयरीटेल रोमांस जैसी जरूर लग सकती है, लेकिन यह मुश्किलों और कई चुनौतियों से भरी थी। और अब इसी असली प्रेम कहानी से प्रेरित 'झनक' को भी बताया जा रहा है। धर्मेंद्र की तरह ही अनिरुद्ध का भी एक अतीत है, जो अर्शी हैं।

'झनक' का किरदार हेमा मालिनी और प्रकाश कौर से प्रेरित

'झनक' के लीड रोल रोल की बात करें तो इसे बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी से प्रेरित बताया जा रहा है, जो एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर थीं और कैसे वह धर्मेंद्र से शादी करने के बाद सबसे एलीट परिवारों में से एक में मजबूत जगह बनाने में कामयाब रहीं, जिनकी पहले से ही प्रकाश कौर से शादी हो चुकी थी। ठीक ऐसा ही 'झनक' में भी देखने को मिलता है कि कैसे 'झनक' को शादी की इजाजत मिलती है।

कब और कैसे देख सकेंगे शो

मालूम हो, 'झनक' स्टारप्लस की पेशकश है तो इसे आप टीवी पर देख सकेंगे। ये 20 नवंबर 2023 से शुरू हो रहा है जिसे रात 10.30 के स्लॉट पर रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.