फार्महाउस पर पार्टी के अगले दिन शरीर पर मिले निशान, तो पता चला उसके साथ रेप हुआ है

Updated on 26-06-2025 11:44 AM
भोपाल। नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं। रितु उर्फ रिया खान रसूखदारों की फार्महाउस में होने वाली पार्टियों में महिला डांसर भेजने का काम करती है।पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए जाते हैं और फिर उनके नशे की हालत का फायदा उठाकर कारोबारियों को परोस दिया जाता है। रिया इस तरह की पार्टियों में महिला डांसर सप्लाई करने का काम करती है, जिससे कई लड़कियां उसके सपंर्क में है।

गिरोह और भी बड़ा हो सकता है

अंदेशा जताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह गिरोह और भी बड़ा हो सकता है। टीटीनगर पुलिस ने इस मामले में अब तक बैरागढ़ के जूता व्यापारी मुकेश लालचंदानी, मास्टरमाइंड रिया खान, उसका प्रेमी नवेद, हनीफ और अनस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और भी शामिल हो सकते हैं आरोपित

एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि इस मामले में और भी आरोपित शामिल हो सकते हैं, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस पार्टी में शामिल मुकेश के अन्य दोस्तों से भी जल्द ही पूछताछ करेगी।

रिया पीड़िता के पड़ोस में रहती थी। वह उसे दीदी कहकर बुलाती थी, पहले भी कई बार वह पीड़िता को घर बुला चुकी है। 17 जून को रिया ने फोन कर पीड़िता को बताया कि उसकी तबीयत खराब है, देखभाल के लिए निशातपुरा स्थित फ्लैट में पहुंचे। तब पीड़िता रात को उसके घर पहुंची, लेकिन रिया स्वस्थ थी।

पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचने के बाद वह प्रेमी नवेद के साथ घर से बाहर चली गई और नवेद के दोस्त हनीफ के साथ कमरे पर छोड़ दिया और संबंध बनाने को मजबूर किया।

कारोबारी मुकेश लालचंदानी ने उससे दुष्कर्म किया

अगले दिन रिया पीड़िता को लेकर खजूरी सड़क फार्म हाउस पहुंची। वहां रिया और पीड़िता के अलावा मुकेश लालचंदानी की दोस्त माही भी डांस के लिए मौजूद थी। साथ ही मुकेश के कुछ अन्य दोस्त पार्टी में शामिल थे। पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए और नशे में कारोबारी मुकेश ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। अगले पीड़िता को शरीर में कुछ निशान दिखाई दिए तब उसे घटना का अंदेशा हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.