डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्‍कार नहीं देने के फैसले पर नार्वे की कमेटी ने दिया जवाब, मारिया को लेकर दुनिया से की बड़ी अपील

Updated on 10-10-2025 04:42 PM
वॉशिंगटन: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा का इस साल काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इसकी वजह ये थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को दावेदार घोषित कर चुके थे। दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों नें शुमार होने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम को लेकर नोबेल समिति दबाव में रहेगी। शुक्रवार को नोबेल समिति ने ऐलान किया कि इस साल ये पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया जा रहा है। नोबेल समिति ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम इसमें था लेकिन उनकी टीम ने बिना किसी दबाव के फैसला लिया है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के दबाव अभियान के बारे में पूछे जाने पर नोबेल अध्यक्ष जोर्गेन वाटने फ्राइडनेस ने कहा कि समिति में अपना फैसला लेने का साहस और ईमानदारी है। ट्रंप की पैरवी के सवाल पर भी फ्राइडनेस ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समिति को हर साल हजारों पत्र मिलते हैं। समिति बिना किसी दबाव के लेती है।

मचाडो की सुरक्षा पर सवाल

जॉर्गेन वाटने फ्राइडनेस से नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मचाडो की सुरक्षा के बारे में भी सवाल किया गया। मचाडो अगस्त 2024 से छिपी हुई हैं। फ्राइडनेस ने कहा, 'यह एक ऐसी चर्चा है जिस पर वे हर साल चर्चा करते हैं, खासकर जब पुरस्कार पाने वाला व्यक्ति अपनी जान को गंभीर खतरे के कारण छिपा होता है।जॉर्गेन ने कहा कि मारिया सक्रिय हैं और वेनेजुएला में ही रहेंगी। इसलिए उन्होंने इस बात पर विचार किया है कि यह पुरस्कार उनके उद्देश्य का समर्थन करेगा, उसे सीमित नहीं करेगा। दिसंबर में ओस्लो में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में मारिया के आने पर उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति है।

नोबेल का ऐलान

नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की राजनेता मरिया कोरीना मचादो को दिया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार मरिया कोरीना मचादो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीक़े से तानाशाही के सामने लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने के लिए दिया गया है।

नोबेल कमिटी ने अपने बयान में कहा है कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार ऐसी महिला को जा रहा है, जिन्होंने अंधेरे के बीच लोकतंत्र की लौ को जलाया है। नोबेल शांति पुरस्कार हासिल कर रहीं मरिया हालिया समय में लैटिन अमेरिका में साहस के सबसे असाधारण उदाहरणों में से एक हैं। वह एक महत्वपूर्ण शख़्सियत रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.