पंचकोशी परिक्रमा आज से, पौराणिक मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे साधु-संत

Updated on 05-01-2026 01:54 PM
प्रयागराज: प्रयागराज मेला प्राधिकरण, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्वावधान में होने वाली पंचकोसी परिक्रमा सोमवार से शुरू होगी। तैयारियों को लेकर रविवार को जूना अखाड़ा के महामंत्री हरी गिरि महाराज ने अन्य कई संत-महात्माओं के साथ बैठक की। संगम क्षेत्र से शुरू होने वाली प्ररिक्रमा में प्रयागराज के प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन-पूजन होगा। सोमवार को संगम स्नान के बाद अक्षयवट, लेटे हुए हनुमान जी, दत्तात्रेय मंदिर (जूना अखाड़ा), सरस्वती कूप, रामघाट, मौजिगिरि समाधि, सिद्धपीठ मां ललिता देवी, मां कल्याणी देवी तथा वनखंडी महादेव जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन किए जाएंगे।

पांच दिनों के कार्यक्रम तय

पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन मंगलवार को अरैल क्षेत्र स्थित शूलटंकेश्वर महादेव, आदि माधव, चक्र माधव, सोमेश्वर महादेव, छिवकी के गदा माधव तथा ग्राम महेवा स्थित भैरव बाबा के दर्शन होंगे। तीसरे दिन बुधवार को लालापुर के मनकामेश्वर महादेव, बीकर के पद्म माधव, देवरिया के सुजावन देव मंदिर, पनासा क्षेत्र के पराशर ऋषि आश्रम, वाल्मीकि आश्रम एवं ज्वाला देवी के दर्शन कार्यक्रम में शामिल है। वहीं, चौथे दिन गुरुवार को शंख माधव, ककरा दुबावल स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम, रामपुर के संकट हरण हनुमान, पाण्डेश्वर महादेव, सीताकुंड, निषादराज स्थली, नागवासुकी, वेणी माधव तथा अलोपी शंकर माता के दर्शन करवाए जाएंगे।
पांचवें दिन शुक्रवार को संगम स्नान के बाद जूना अखाड़ा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल शर्मा, मेला अधिकारी ऋषिराज, मेला पुलिस अधिकारी नीरज पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दंडी संन्यासियों का पूजन

चरखी दादरी आश्रम (हरियाणा) के शिविर में जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि ने विधि-विधान से दंडी संन्यासियों का पूजन करते हुए पंचकोसी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्माश्रम महाराज, जूना अखाड़ा के सभापति मोहन भारती, प्रेम गिरि मौजूद रहे।

'लोक आस्था, जन विश्वास का महोत्सव'

माघ मेले पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 'चलो मन गंगा-यमुना तीर' कार्यक्रम के अंतर्गत 'शब्द-ब्रह्म' संगोष्ठी में 'लोक आस्था एवं जन विश्वास का महोत्सव' पर विचार रखे गए। डॉ. धनजय चोपड़ा ने कहा कि माघ मेले को लेकर असंख्य कथाएं मिलती है, जो केवल जीवन में ऊर्जा का संचार ही नहीं करती है, बल्कि जीने की कला भी सिखाती है। कवि डॉ. श्लेष गौतम ने कहा कि महाकुंभ और माघ मेला हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक तथा लोक आस्था एवं जन विश्वास के महोत्सव है। माघ मेला और कल्पवास की परंपरा वैश्विक संवाद का विषय बन चुकी है।
प्रो. राजेंद्र त्रिपाठी ने तीर्थराज प्रयाग के पौराणिक महत्व को रेखांकित किया। ब्रह्मपुराण और स्कंद पुराण के साक्ष्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रह्मा की ओर से सर्वोत्कृष्ट यज्ञ संपादित किए जाने के कारण इस स्थल का नाम प्रयाग पड़ा। इस मौके पर केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम

कला संगम सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक संध्या में उदयचंद परदेसी के देवी गीत के बाद वरुण मिश्रा के दल ने चलो मन गंगा यमुना तीरे सहित अन्य गीत पेश किए। कृति श्रीवास्तव के लोक नृत्य के बाद पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने चलो री गुइंया, गंगा नहाये लें सरीखे लोकगीत पेश किए। इस मौके पर मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और अपर निदेशक संस्कृति डॉ. सृष्टि धवन मौजूद रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.